मेरठ में विशाल पंजाबी महासम्मेलन व बैसाखी महोत्सव में उमड़ पड़ा पूरा पंजाबी समाज

मेरठ में विशाल पंजाबी महासम्मेलन व बैसाखी महोत्सव में उमड़ पड़ा पूरा पंजाबी समाज

मेरठ के कैंट इलाके में वेस्टर्न रोड स्थित गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल में एक विशाल पंजाबी महासम्मलेन एवं बैसाखी महोत्सव  का आयोजन किया गया । विशाल पंजाबी महोत्सव में पूरे देश से पंजाबी समाज के राज्य स्तर व महानगर स्तर के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया । उक्त सम्मेलन अब तक का मेरठ में पंजाबियों का सबसे बड़ा समागम था । सभी अतिथियों का स्वागत प्रदेश अध्यक्ष निशांत परुथी व पूर्व उपाध्यक्ष केंट बोर्ड वरिष्ठ अधिवक्ता विपिन सोढ़ी द्वारा किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष निशान्त परुथी व उद्धघाटन पूर्व मेयर हरिकांत अहलूवालिया द्वारा किया गया । 

पंजाबी महासम्मेलन में विशिष्ठ अतिथि श्री श्री 108 स्वामी धरम देव जी महाराज राष्ट्रीय अध्यक्ष पंचनंद स्मारक ट्रस्ट पटौदी  ने कहा के पंजाबियत ओर भारतीयता एक दूसरे के पूरक है ।  श्री श्री 108 स्वामी विवेकानंद जी महाराज जो भगवत धाम हरिद्वार से पधारे थे उन्होंने अध्यात्म के साथ एकता पर बल देते हुए कहा के धर्म को समझना बेहद आवश्यक है । संघ के वरिष्ठ डॉ दर्शन लाल अरोरा द्वारा अपने संस्मरण सभी से साझा किए गए  पंजाबी महासम्मेलन में उत्तर प्रदेश के पंजाबी विधायक जिनम  राजीव गुम्बर जी (विधायक सहारनपुर)  अंशु नागपाल नगर पालिका चेयर गजरौला  विनोद भारतीय महानगर संघचालक आर एस एस मेरठ   सहभागी रहे ।  इसके अलावा कार्यक्रम में मेरठ तथा विभिन्न प्रदेशों से पंजाबी समाज के राष्ट्रीय व प्रांतीय अध्यक्ष शामिल हुए। 

महासम्मेलन के उपरांत  वैसाखी महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमे मशहूर पंजाबी सिंगर हार्बी सिंह अपनी टीम के साथ रंगारंग प्रस्तुतियां देने जब मंच पर उतरे तो पूरा माहौल ही बल्ले बल्ले हो गया उन्होंने अपने सुपर हिट गीत बादामी रंग से रंगारंग शुरआत की ओर उसके बाद कुड़िया शहर दियाँ और दिल दा मामला ए , मामला गड़बड़ है जैसे पुराने नग्मों पर सबको झूमने पर मजबूर कर दिया सावन में लग गयी आग पर दर्शक खूब नाचे । इसके अलावा भांगड़ा व गिद्दा की विशेष प्रस्तुतियां दी दी गईं जिनसे पूरा वातावरण पंजाबी हो गया  । साथ मे पंजाबी मेले का विशेष आयोजन किया गया था एवं सभी ने एक साथ पंजाबी व्यंजनों का रात्रि भोजन किया 

पंजाबी समाज उत्तर प्रदेश व पंजाबी समाज मेरठ के पदाधिकारियों समेत सभी का कार्यक्रम में  सहयोग रहा। सहारनपुर से आये विधायक राजीव गुम्बर  व पूर्व उपाध्यक्ष केंट बोर्ड विपिन सोढ़ी, प्रवीन सेठी, निशांत परुथी और पूर्व मेयर हरिकांत आहलूवालिया कार्यक्रम स्थल पर सभी का स्वागत करते रहे  

कार्यक्रम का संचालन नीरज नारंग व प्रेम कुमार राजन ने किया  अमोल गम्भीर , नवीन अरोरा, एम एम रामदास, सी ए चन्द्र मेहरा,मनमोहन भल्ला, मनोज सपरा , राजीव वाधवा , मुकेश तनेजा,संजय कुकरेजा , संदीप मोखा, अशोक बाटला, राजेश दीवान, तेजेन्द्र खुराना, इंद्रजीत सिंह सलवान, संजीव सरीन, सुनील अरोरा, लव खुराना, भूपेंद्र चौधरी, मनमोहन ढल ,सुनील पाली  विजय नंदा, संजय सबरवाल आदि सम्मलित रहे।

समाज की महिलाओं  सविता सोढ़ी,  नीरजा नारंग, शिवानी गंभीर, वंदना तनेजा, नीलू सपरा, अनीता परूथी, तृष्णा मोखा, गुड़िया अरोरा, ऋतु खुराना आदि ने गायक के गानों पर गिद्धा पाया।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram