इस युवक ने बनाई देसी फरारी, जिसे देखकर आनंद महिंद्रा भी हुए फैन

इस युवक ने बनाई देसी फरारी, जिसे देखकर आनंद महिंद्रा भी हुए फैन

कहते हैं हुनर किसी परिचय का मोहताज नहीं होता. ऐसे ही हुनर का परिचय दिया है बस्ती के देसी इंजीनियर शिवपूजन ने. शिवपूजन इस वक्त सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं, पूरे देश में इनकी बनाई देसी फरारी का दीवाना हो रहा है.उनकी फरारी की फैनलिस्ट में अब महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्र भी जुड़ गए हैं. आनंद महिंद्रा ने शिवपूजन का सोशल मीडिया पर देसी फरारी के साथ वायरल हो रहे वीडियो को ट्वीट किया है और उससे मिलने की इच्छा जताई है. अब शिव की इस फरारी को देखने के लिए दूर दूर से लोग आ रहे हैं. इसके साथ ही अब बस्ती स्थापना दिवस में भी विशेष तौर पर शिव पूजन को बुलाया गया है.इंजीनियर बनने का था सपनाबचपन से ही शिव को इंजीनियर बनना था लेकिन गरीबी के चलते उसका सपना पूरा नहीं हो सका. आर्थिक तंगी के चलते उन्होंने रंगाई पुताई का काम सीखा, देखते ही देखते शिवपूजन अच्छे पेंटर बन गए, दीवारों पर चित्रकारी और राइटिंग से लोगों का मन मोहा, लेकिन पेंटिंग में इतनी कमाई नहीं हो पाती थी जिससे खर्च चल सके. फिर उन्होंने बिल्डिंग निर्माण से संबंधित काम शुरू किया. गेट और ग्रिल जैसी चीजें बनाने लगे. इस दौरान ही उनके मन में जुगाड़ वाली फरारी बनाने का ख्याल आया. इसके बाद उन्होंने इस पर काम करना शुरू किया.परिवार ने दिया साथशिव के इस सपने को साकार करने में उसके परिवार ने भी पूरी मदद की. फरारी को बनाने के लिए शिव को रुपयों की जरूरत थी और इसके लिए उसके भाइयों ने उसकी मदद की. उसके भाइयों ने एक लाख रुपये का इंतजाम कर उसे दिए. परिवार की मदद के बाद शिव को एक नई उर्जा मिली और उसने तीन महीने में ही देसी फरारी तैयार कर दी. लोगों से हौसला मिला तो उसे और ज्यादा बेहतर बनाने में शिव जुट गया. शिव ने बताया कि अब तक इस फरारी के निर्माण में सवा लाख रुपये का खर्च हो चुका है. तीन पहिए पर चलने वाली इस फरारी में आगे दो और पीछे एक पहिया है.फरारी पर ले जाते हैं दूधशिवपूजन ने बस्ती स्थित मालवीय रोड पर अपनी डेयरी की दुकान शुरू की. गांव से शहर तक दूध लेकर जाने में समस्या होती थी. लेकिन इसके बाद उन्होंने अपनी फरारी में कुछ बदलाव किए और अब वे हर दिन गांव से अपनी गाड़ी में दूध लेकर जाते हैं. इसी दौरान किसी ने शिव का वीडियो बना कर ट्वीटर पर डाल दिया और वो वायरल हो गया.बैट्री पर चलती है शिव की फरारीशिव पूजन अपनी देसी फरारी को इस तरह से बनाया है कि ये 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ती है. इसमें पॉवर ब्रेक ऑपरेटिंग सिस्टम भी लगाया गया है. अपनी इस कार से डेयरी तक वे डेढ़ क्विंटल से ज्यादा दूध हर दिन ले जाते हैं. गाड़ी में चार बैट्री लगी हैं और ये एक बार चार्ज करने के बाद 80 किलोमीटर का सफर तय करती है.

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram