आपदा में लूट: मनाली में बेच रहे 50 की एक प्याली चाय, 140 का पराठा

आपदा में लूट: मनाली में बेच रहे 50 की एक प्याली चाय, 140 का पराठा

भारी बारिश में ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ने से कई लोगों के घर छीन लिए गए। इस दौरान कई लोगों ने आपदा में फंसे लोगों की मदद की लेकिन वहीं कई लोग इस आपदा में भी लोगों की मदद करने के बजाए आपदा में अवसर ढूंढते नजर आए हैं। वहां खाने की वस्तुओं सहित दैनिक उपयोग के सामान को काफी महंगा बेचा जा रहा है।

लोगों को वहां नाश्ता महंगा पड़ा रहा है। जिस समय वहां लोगों की दिल से मदद की जानी थी उस समय लोग वहां इंसानियत भूलकर पैसा कमाने की होड़ में लगे हुए हैं। एक पराठा 140 रूपये, मैगी 70 रूपये तक बेची जा रही है। मनाली में फंस लोगों को टेंट लगाना काफी महंगा पड़ रहा है। वहां अपना टेंट लगाने के लोगों से 500 रूपये वसूले जा रहे हैं। एक कटोरी दही के 120 रूपये मांगे जा रहे हैं।

वहीं जब मामले की जानकारी एसडीएम को लगी तो वह पहचान छिपाकर जब एक जगह चाय पीने दुकानदार के पास गए तो दुकानदार ने उन्हें 50 रूपये की चाय पिलाई। हालांकि जब एसडीएम ने अपनी पहचान बताई तो दुकानदार ने टालमटोल कर चाय बड़े गिलास में देने और साथ में बिस्कुट देने की बात कहकर बात को घुमाना चाहा। हालांकि अधिकारी ने दुकानदार को चेतावनी देकर ऐसा न करने की सलाह दी।

वहीं मीडिया रिपोर्ट में मिली जानकारी के अनुसार एसडीएम रमन कुमार शर्मा ने बताया कि इस तरह के एक- दो मामले ही सामने आए हैं। जिसके लिए दुकानदारों को चेतावनी दी गई है। अगर कोई भी अपनी मनमानी करेगा तो उनपर कार्रवाई होगी।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram