ये है भारत का सबसे प्राचीन तीर्थ स्थल...

ये है भारत का सबसे प्राचीन तीर्थ स्थल...

आज हम आपको भारत के 10 प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों के बारे में बताने जा रहे हैं। आप में से बहुत से लोग इन स्थानों पर घूमने के लिए गए होंगे ये स्थान देखने में काफी सुंदर है।

अमरनाथ मंदिर

यह मंदिर जम्मू और कश्मीर के पहलगाम शहर के उत्तर पूर्व मे स्थित है यह मंदिर एक पर्वतीय गुफा मे बना हुआ है यह मंदिर हिन्दू धर्म के भगवान शिव समर्पित है यह मंदिर लगभग 5000 साल पुराना है अमरनाथ मंदिर तक पहुँचाना आसान नहीं होता है इस मंदिर तक पहुंचने का कुछ रास्ता हेलीकॉप्टर सर भी तय किया जाता है इस मंदिर तक पहुंचने के लिए फिजिकली फिट होना बहुत जरूरी होता है. अमरनाथ यात्रा जून से अगस्त महीने मे की जाती है.

हाजी अली दरगाह

हाजी अली दरगाह मुंबई के तट पर स्थित है इस दरगाह को 1431 मे बनाया गया है और इसे बनाने मे सबसे ज्यादा संगमरमर का इस्तेमाल किया गया है यह दरगाह पीर हाजीअली शाह बुखारी जी को समर्पित है यह दरगाह सूफी और इंडो-इस्लामिक वस्तुकला के अनुसार बनाई गई है. हाजी अली दरगाह मुंबई के तट से एक पतली पगडंडी से जुड़ी हुई है और ज्वार भाटा के समय यह चारों तरफ से पानी से घिर जाती है जिससे यह एक द्वीप के रूप मे दिखाई देने लगती है.

बंगला साहिब गुरुद्वारा

बंगला साहिब गुरुद्वारा दिल्ली शहर के बीचों-बीच कैननॉट प्लेस मे स्थित है बंगला साहिब गुरुद्वारा पूर्व मे राजा जयसिंह का निवास स्थान था और 1783 मे इसे गुरुद्वारा मे बदल दिया गया था. ये गुरुद्वारा 8th सिख गुरु गुरु हर कृष्ण जी को समर्पित है और इसका निर्माण सफ़ेद संगमरमर से किया गया है इस गुरूद्वारे के बीच में एक सरोवर भी है जो देखने में काफी सुंदर है.

हर की पौड़ी

हर की पौड़ी लगभग 2000 साल पुराना है यह उत्तराखंड के पवित्र शहर हरिद्वार में स्थित है इसका निर्माण राजा विक्रमादित्य ने अपने भाई की याद में बनवाया था यह स्थान शिव जी को समर्पित है हर की पौड़ी गंगा के किनारे बनी हुई है कहा जाता है कि इसमें डुबकी लगाने से सारे पाप धुल जाते हैं.

केदार नाथ मंदिर

जय मंदिर उत्तराखंड के केदारनाथ में पहाड़ों के बीच में स्थित है यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है इस मंदिर को चट्टानी पत्थरों के बड़े बड़े स्लैब से बनाया गया है पुरातत्व शास्त्रों की मान्यताओं के अनुसार इस मंदिर का निर्माण लगभग 1200 से 3000 साल पुराना माना जाता है केदारनाथ धाम की यात्रा मई से अक्टूबर महीने के बीच में की जाती है.

साईं बाबा मंदिर

यह मंदिर महाराष्ट्र के सिरडी शहर में स्थित है साई बाबा मंदिर का निर्माण 1922 में किया गया था यह साई बाबा नाम के फकीर को समर्पित है जिन्हें उनकी जादुई शक्तियो के लिए जाना जाता था यह मंदिर साईं बाबा की समाधि के ऊपर बनाया गया था साई बाबा सबका मालिक एक और श्रद्धा सबूरी में विश्वास करते थे.

बेसिलिका ऑफ बॉम जीसस

यह बेसिलिका ऑफ बॉम जीसस  चर्च गोवा में स्थित है इस चर्च का निर्माण 1605 में किया गया था यह चर्च बॉम जीसस/ सेंट फ्रांसिस xavier को समर्पित किया गया है बॉम जीसस बेसिलिका को रोमन कैथोलिक डिजाइन के अनुसार ही डिजाइन किया गया है इस गिरजाघर में हर 10 साल में एक बार सेंट बॉम जीसस की बॉडी क अनुयायियों के दर्शन के लिए रखा जाता है बिना केमिकल का यूज़ किए हुए रखा गया सेंट बॉम जीसस जी का शरीर जी 450 साल के बाद भी वैसा का वैसा ही है जिसे एक चमत्कार माना जाता है.

जामा मस्जिद

जामा मस्जिद दिल्ली के चांदनी चौक में बनी एक बेहद ही खूबसूरत मस्जिद हैं इस मस्जिद का निर्माण 1656 इसी में किया गया था इस मस्जिद का निर्माण मुगलशासक शाहजहाँ ने करवाया था इसका निर्माण इंडो-इस्लामिक और मुगल आर्किटेक्चर के अनुसार किया गया इस मस्जिद का निर्माण संगेमरमर और लाल बलुआ पत्थर से किया गया है और जब नमाज़ का समय होता है तो उस टाइम पर जामा मस्जिद में लगभग 25,000 लोग उपस्थित हो सकते हैं.

स्वर्ण मंदिर

यह मंदिर अमृतसर में स्थित है इस मंदिर को श्री हरमंदिर साहिब या जी दरबार साहिब भी कहा जाता है ये गुरुद्वारा सिख धर्म का सबसे महत्वपूर्ण स्थान है इसका निर्माण  1589 में किया गया था  इस गुरुद्वारा का निर्माण कॉपर और संगमरमर से किया गया है इस गुरूद्वारे के मुख्य भाग पर सोने की परत भी चढ़ाई गई है इस गुरूद्वारे के अंदर एक बड़ा सा सरोवर भी बना हुआ है इस गुरूद्वारे मे बैसाखी के पर्व पर काफी जश्न मनाया जाता है.

वैष्णो देवी मंदिर

वैष्णो देवी मंदिर जम्मू कश्मीर के कटरा शहर के पास में स्थित है यह मंदिर 700 साल से भी ज्यादा पुराना माना जाता है यह मंदिर माता वैष्णो देवी को समर्पित है वैष्णो देवी मंदिर पहाड़ों पर एक गुफा में बना है.

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram