आज का इतिहास 19 मार्च
19 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
- अमेरिका के न्यूयार्क स्थित सिटी बैंक में 1831 में पहली बैंक डकैती हुई जिसमें 245,000 डॉलर को लूटा गया।
- 1866 में मोनार्क लीवरपुल में घुसपैठियों से सवार जहाज डूबने से लगभग 750 लोगों की मौत हुई।
- ऑस्ट्रेलिया ने 1877 में पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट टेस्ट मैच में इंग्लैंड को 45 रनों से हराया।
- लूमियर्स ब्रदर्स ने 1895 में अपने नए पैटेंट सिनेमेटोग्राफ से पहला फुटेज रिकॉर्ड किया।
- अमेरिकी सीनेट ने 1920 में लीग ऑफ नेशंस में शामिल होने पर मतदान किया।
- जर्मनी में नाजी और कम्युनिस्टों के बीच 1927 में खूनी संघर्ष हुआ।
- इंडोनेशिया ने 1965 में सभी विदेशी तेल कंपनियों का राष्ट्रीयकरण किया।
- ब्रिटेन तथा वेटिकन में 400 वर्षों के अंतराल के बाद 1982 में राजनयिक संबंध स्थापित।
- कनाडा की राजधानी ओटावा में 1990 में महिलाओं की पहली विश्व आइस हॉकी प्रतियोगिता आयोजित हुई।
- जापान के योकोहामा में 1994 में एक लाख 60 हजार अंडों से विश्व का सबसे बड़ा 1383 वर्गफुट आकार का आमलेट तैयार किया गया।
- 1996 में बोस्निया हर्जेगोविना की राजधानी सरायेवो का पुन: एकीकरण।
- यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष जैकस सांटर का 1999 में अपने पद से इस्तीफ़ा।
- अमेरिका ने 2004 में विश्व व्यापार संगठन में पहली बार चीन पर मुकदमा ठोका।
19 मार्च को जन्मे व्यक्ति
- मध्य प्रदेश के भूतपूर्व मख्यमंत्री नारायण भास्कर खरे का 1884 में जन्म।
- जैन साहित्य के विशेषज्ञ तथा अनुसन्धानपूर्ण लेखक अगरचन्द नाहटा का 1911 में जन्म।
- हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध हास्य कलाकार जगदीप का 1939 में जन्म।
- शिक्षाविद इंदु शाहानी का 1954 में जन्म।
- अभिनेत्री तनुश्री दत्ता का 1984 में जन्म।
19 मार्च को हुए निधन
- 1890 में स्वामी दयानंद सरस्वती के शिष्य एवं आर्य समाज के पाँच प्रमुख नेताओं में से एक पण्डित गुरूदत्त विद्यार्थी का निधन।
- 1978 में प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व लोकसभा अध्यक्ष एम. ए. अय्यंगार निधन हुआ।
- 1982 में महान राजनेता जेबी कृपलानी का अहमदाबाद में निधन हुआ।
- 1998 में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता ई़ एम़ एस़ नम्बूदरीपाद का निधन।
- 2011 में भारतीय फ़िल्म अभिनेता नवीन निश्चल का निधन हुआ।
- 2015 में प्रसिद्ध भाषा चिंतक और शिक्षाविद सूरजभान सिंह का निधन हुआ।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईडी bhartiyavaninews@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है
Write a Review