बिहार की उपमुख्यमंत्री रेणुका देवी ने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए लगाई गुहार अमित शाह और मोदी से की मुलाकात

बिहार की उपमुख्यमंत्री रेणुका देवी ने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए लगाई गुहार अमित शाह और मोदी से की मुलाकात

PATNA: बिहार में बाढ़ पर सियासत गर्म हो रही है.जहाँ एक ओर तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार को चिट्ठी लिखकर रिवर लिंकिंग पर काम नहीं होने की बात कही है.वही मुख्यमंत्री महोदय ने यह कह कर पल्ला झाड़ लिया कि उन्हें कोई पत्र ही नही मिला
इस बीच बिहार को बाढ़ आपदा से निजात दिलाने और प्रभावित लोगों की मदद के लिए सहायता मांगने के लिए उपमुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है. रेणु देवी ने प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की है.

प्रधानमंत्री और गृह मंत्री से मुलाकात के बाद रेणु देवी ने कहा की बिहार में बाढ़ से जो आपदा आई है, उससे निपटने के लिए भारत सरकार से सहयोग मांगा है. उसको लेकर हमने आग्रह किया है प्रदेश की स्थिति को देखते हुए हमारी मांगों पर विचार किया जाए. ताकि हमारे किसानों को भी क्षतिपूर्ति मिल सके. रेणु देवी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने हमारे आग्रह को ध्यान से सुना है और मदद का भरोसा दिया है.

इसके साथ ही रेणु देवी ने पिछड़ा अति पिछड़ा बालिका छात्रावास के लिए वित्तीय सहायता देने की बात सामने रखी है. प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने भरोसा दिया है की जितना जल्दी होगा इसे पूरा किया जाएगा. उन्होंने कहा की फिलहाल 38 जिले में सिर्फ 12 जिले में विद्यालय हैं. बाकी जिले में नहीं है. इन जगहों पर भी विद्यालय बनना चाहिए.
बिहार में बाढ़ मामले में सियासत तेज है. तेजस्वी यादव ने बिहार में नदियों को जोड़ने की योजना का मुद्दा उठाया है. तेजस्वी यादव ने कहा है कि बिहार में 2011 में रिवर लिंकिग प्रोजेक्ट की घोषणा हुई थी, लेकिन एक दशक का समय गुजरने के बाद भी इस पर कोई काम नहीं हुआ है. जिसका नतीजा यह है कि बिहार की आधी आबादी हर साल बाढ़ की समस्या से जूझ रही है. इस संबंध में तेजस्वी ने सीएम को चिट्ठी लिखी है. जिसमें उन्होंने नदियों को जोड़ने की योजना को राष्ट्रीय योजना घोषित करने की मांग की है.

तेजस्वी के चिट्टी लिखे जाने पर सीएम नीतीश कुमार ने प्रतिक्रिया दी है और कहा है कि जरूर तेजस्वी ने मीडिया को चिट्ठी लिखी होगी हमें तो कोई चिट्ठी नहीं मिली है. सीएम नीतीश ने कहा कि पिछले सालों में बिहार ने बाढ़ से निजात पाने के लिए शानदार काम किया है. केंद्रीय टीम भी बिहार का दौरा करके वापस जा चुकी है. बिहार सरकार ने बाढ़ प्रभावितों को हर संभव मदद दी है. साथ ही महामारी के समय बाढ़ राहत कैंपों में कोरोना की टेस्टिंग से लेकर कोरोना की वैक्सीन तक की सुविधा बाढ़ प्रभावित इलाकों में मुहैया कराई गई है.

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram