महंगाई के दौर में किसान के खेत से चोरी हुए ढाई लाख के टमाटर, जांच में जुटी पुलिस

महंगाई के दौर में किसान के खेत से चोरी हुए ढाई लाख के टमाटर, जांच में जुटी पुलिस

हाय महंगाई… मानसून के इस सीजन में फलों से लेकर सब्जियों के दाम इतने बढ़ चुके हैं कि हर किसी के मुंह से बस ‘हाय महंगाई’ शब्द ही सुनने को मिल रहा है।

बाजारों में इस वक्त सब्जियां दोगुनी कीमत में मिल रही है। बात टमाटरों की करें तो हर साग-सब्जी में इस्तेमाल होने वाला टमाटर 100 से 120 रुपए किलो बिक रहा है। देश के कई राज्यों में तो टमाटर की कीमतें 200 रुपए तक जा चुकी हैं।

टमाटर की कीमत में आई इस तेजी का कारण मानसून को बताया जा रहा है। अब देशभर में टमाटर के दामों में आ रहे उछाल का असर ये हुआ है कि खेतों से इसकी चोरी भी होने लगी है।

ताजा मामला कर्नाटक से सामने आया है यहां हासन जिले में एक किसान के खेत से चोर ढाई लाख के टमाटर चोरी कर ले गए। अब किसान ने इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

बताया जा रहा है कि हसन जिले के हलेबीडु तालुक के गोनी सोमन हल्ली गांव के किसान सोमशेखर पिछले तीन सालों से खेत में टमाटर की खेती कर रहे हैं। हालांकि हर बार मौसम की वजह से उनकी खेती खराब हो जाती थी।

इस बार उनके टमाटर की खेती काफी अच्छी हुई लेकिन जब बुधवार को उनका बेटा खेत पर गया तो उन्होंने देखा कि खेत से लगभग सभी टमाटर चोरी हो चुके थे और जो फसल बची थी वो चोरों ने खराब कर दी। किसान का ये भी कहना है कि चोर 50-60 बैग लेकर उनके खेत में पहुंचे और करीब ढाई लाख के टमाटर लेकर गायब हो गए। बाकी बची फसल को उन्होंने खराब कर दिया है। ऐसे में अब उनके पास कोई उपज नहीं बची है।

इधर किसान की शिकायत पर हळेबीडु पुलिस इंस्पेक्टर शिवना गौड़ा पाटिल ने घटनास्थल का दौरा कर जानकारी जुटाई। अब पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। मानसून की शुरुआत के साथ ही देशभर में बारिश का सिलसिला जारी है। लगातार हो रही बारिश से किसानों की फसल खराब हो रही है।

फसलें मंडी में कम पहुंच रही है ऐसे में मांग ज्यादा और सप्लाई कम होने से कीमतों में इजाफा देखने को मिल रहा है। इस वक्त जहां एक ओर टमाटर की कीमत बाजारों में 100 रूपए किलो से पास है तो वहीं, जीरा और अदरक भी लगातार महंगा होता जा रहा है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram