अपनी ही सरकार के विरुद्ध सुब्रह्मण्यम स्वामी ने खोला मोर्चा, किया हर की पैड़ी कॉरिडोर निर्माण का विरोध
हर की पैड़ी कॉरिडोर के निर्माण को लेकर विरोध के स्वर उठने लगे हैं। पूर्व कानून मंत्री और भाजपा नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी ने अपने दो दिवसीय हरिद्वार प्रवास के दौरान हर की पैड़ी कॉरिडोर का विरोध किया। उन्होंने कहा कि हरिद्वार में कॉरिडोर की आवश्यकता नहीं है। इससे हरिद्वार की नैसर्गिक और वास्तविक सुंदरता समाप्त हो जाएगी, इसलिए सरकार को पुनर्विचार करते हुए कॉरिडोर का निर्माण नहीं करना चाहिए। सुब्रह्मण्यम स्वामी ने कहा कि काशी विश्वनाथ में कॉरिडोर के दौरान अनेक मंदिर मठ तोड़े गए थे।
सुब्रह्मण्यम स्वामी के बाद गंगा सभा के पूर्व अध्यक्ष राम कुमार मिश्रा ने भी उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखा है, जिसमें कहा गया है कि हरिद्वार में बनने वाले हर की पैड़ी कॉरिडोर निर्माण पर पुनर्विचार किया जाए। धर्मनगरी हरिद्वार के तीर्थ पुरोहित और गंगा सभा के पूर्व अध्यक्ष राम कुमार मिश्रा ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार काशी विश्वनाथ की तर्ज पर हर की पैड़ी पर भी कॉरिडोर के निर्माण की योजना ला रही है, लेकिन दोनों तीर्थ स्थानों की भौगोलिक और क्षेत्रीय परिस्थितियों में काफी अंतर है।
उन्होंने कहा कि जहां एक ओर काशी विश्वनाथ मंदिर में आने-जाने के लिए छोटी-छोटी गलियां थीं। उसके अलावा गंगा घाट से भी आने-जाने का कोई साधन नहीं था। इसके विपरीत हर की पैड़ी पर मुख्य मार्ग के अलावा भीमगोडा से कांगड़ा मंदिर तक गंगा किनारे भव्य काफी चौड़ा घाट पंतदीप,रोड़ी बेलवाला, सीसीआर टावर से आने-जाने वालों के लिए पुल बने हुए हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के और बढ़ती भीड़ के दबाव को कम करने के लिए प्रत्येक कुंभ में हर की पैड़ी पर आवागमन के लिए अस्थायी लोहे के पुल बनाए जाते हैं।
पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री को धर्म नगरी की पौराणिकता का हवाला देकर पुनर्विचार करने की बात लिखी गई है। हालाकि सीधे तौर में यह न कहकर पत्र में लिखा गया है कि व्यवस्था को सरकार और बेहतर बनाना चाहती है तो इसमें भी और संशोधन करके वीआईपी घाट के निकट से ही पुल बनाकर हर की पैड़ी पर आने-जाने को और अधिक सुरक्षित बना सकती है। जिलाधिकारी हरिद्वार विनय शंकर पांडे के मुताबिक, 2024 से कॉरिडोर प्रोजेक्ट पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा, जिसके लिए हर की पैड़ी पहुंचने के लिए 4 द्वार विकसित किए जाएंगे। इनमें अपर रोड, मोती बाजार, रोडीबेल वाला और भीमगोड़ा क्षेत्र हैं।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

















































Write a Review