Delhi : आतिशी से मिलने अस्पताल पहुंचे अखिलेश यादव
- माकपा नेता वृंदा करात ने भी जल मंत्री का जाना हाल
नई दिल्ली। सपा प्रमुख अखिलेश यादव दिल्ली की मंत्री और आप नेता आतिशी से मिलने लोकनायक अस्पताल पहुंचे। वहीं, पूर्व सांसद और सीपीआई (एम) नेता वृंदा करात ने भी अस्पताल पहुंचकर आतिशी का हाल जाना।
अखिलेश यादव ने कहा कि मैं यहां जल मंत्री की स्वास्थ्य की जानकारी लेने आया था। आतिशी बहादुर हैं और लड़ना जानती हैं। वह दिल्ली की जनता के लिए लड़ती रही हैं। जब से केंद्र में भाजपा की सरकार बनी है, मुख्यमंत्री केजरीवाल की सरकार को अपेक्षित सहायता नहीं दे रही है। उन्होंने केजरीवाल के साथ सबसे अधिक अन्याय किया है। उन्हें फिर से फर्जी मामले में फंसा दिया गया है ताकि वह बाहर ना आ सकें और जनता के बीच ना जा सकें।
अस्पताल में आतिशी से मिलने के बाद सीपीआई (एम) नेता वृंदा करात ने कहा कि आतिशी को सलाम करने के लिए मैं यहां आई थी। वह दिल्ली के लोगों के लिए बहुत बहादुरी से लड़ रही हैं। यह अफसोस की बात है कि भाजपा सरकार और एलजी इस मुद्दे को पक्षपातपूर्ण तरीके से निपटा रहे हैं। उन्होंने खुद मुझसे कहा कि वह फिर से संघर्ष की राह पर लौटने का इंतजार कर रही हैं।
आतिशी को लोकनायक अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनके अनशन पर विराम लग गया है। डॉक्टरों ने कहा कि आतिशी को मंगलवार तड़के 3:48 बजे इमरजेंसी में लाया गया। जांच के दौरान ब्लड शुगर बहुत कम पाया गया। इसे देखते हुए उन्हें आईसीयू में रखा गया है। जब आतिशी अस्पताल में भर्ती हुई थीं, तब उनका ब्लड शुगर 44 था। यूरीन में कीटोन थे। उनके ईसीजी में भी बदलाव पाए गए हैं, इसलिए उनको आईसीयू में रखना पड़ा।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review