हड्डियों से आ रही कट-कट की आवाज तो आज ही हो जाए सावधान

हड्डियों से आ रही कट-कट की आवाज तो आज ही हो जाए सावधान

आजकल की लाइफस्टाइल में कुछ भी खा लेने की आदत शरीर में न्यूट्रिशन की कमी पैदा कर देती है। ये कमी कम उम्र के लोगों को ज्यादा हो रही है। इसका कारण है अनहेल्दी फूड। जिसमे कैल्शियम, विटामिन डी और जरूरी मिनरल्स की कमी होती है। ऐसे में हड्डियों से जुड़ी बीमारियां घेरने लगती है। हड्डियों के जोड़ों में कट-कट की आवाज काफी सारे लोगों के शरीर में होती है। सामान्य तौर पर इसमे दर्द नहीं होता। लेकिन इसे हल्के में ना लें। कई बार कट-कट की आवाज की वजह हड्डियों की गंभीर बीमारी भी हो सकती है।

एयर बबल्स बनना

ज्वाइंट्स से अगर कट-कट की आवाज आती है या फिर आपको गर्दन, उंगलियां फोड़ने की आदत है। तो इन ज्वाइंट्स से निकलने वाली कट-कट की आवाज की वजह एयर बबल्स हैं। जो दो हड्डियों के ज्वाइंट्स पर बन जाते हैं। इन्हीं के टूटने पर आवाज आती है। अगर ये आवाज किसी तरह की तकलीफ नहीं दे रही तो इससे घबराने की जरूरत नही है। बस खानपान में कुछ चीजों को जरूर शामिल कर लें।

गठिया की समस्या

जोड़ों से आने वाली चरचराहट की वजह गठिया भी हो सकती है। जिसे नजरअंदाज करने पर समय के साथ चलने-फिरने में भी दिक्कत आ जाती है।

मांसपेशियों में खिंचाव

कई बार मांसपेशियों में खिंचाव आने की वजह से भी ऐसा होता है। इसमे आवाज के साथ ही जोड़ों में सूजन और दर्द भी होता है। जिसका इलाज जरूरी है।

अगर कम उम्र में एयर बबल्स बनने की वजह से ज्वाइंट्स से कट-कट की आवाज आती है। तो डाइट में इन चीजों को शामिल करें।

कैल्शियम है जरूरी

हड्डियों के जोड़ों से आने वाली आवाज को कम करने के लिए जरूरी है कि कैल्शियम से भरपूर चीजों को खाया जाए। जिससे कि एयर बबल्स बनने की समस्या कम हो।

दूध में हल्दी डालकर पीने से शरीर को कैल्शियम पर्याप्त मात्रा में मिलता है।

गुड़ और भुना चना कैल्शियम का अच्छा स्रोत है। इसे खाने से जोड़ों को मजबूती मिलती है।

रोजाना खाली पेट अखरोट जरूर खाएं। ये हड्डियों को मजबूत बनाते हैं। अखरोट में ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है। जो ज्वाइंट्स में चिकनापन लाने में मदद करता है। जिससे ज्वाइंट्स स्मूदली मूव करने लगते हैं।

रोजाना 4-5 भीगे बादाम खाने से शरीर को पोटैशियम मिलता है। जो शरीर में कैल्शियम के होने वाले नुकसान को बचाता है।

विटामिन सी और आयरन है जरूरी

घुटनों पर बने कार्टिलेज घिसने की वजह से चरचराहट की आवाज आती है। ये कार्टिलेज कोलेजन से बनते हैं। जिनके लिए विटामिन सी जरूरी होता है। शरीर में कोलेजन की पूर्ति के लिए विटामिन सी युक्त ब्रोकली, पालक, संतरा, नींबू जैसी चीजों को खाना फायदेमंद है।

एक्सरसाइज है जरूरी

शरीर को फ्लैक्सिबल बनाने के लिए रोजाना स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करना फायदेमंद है।

हाई इंटेस एक्सरसाइज से बचें

हड्डियों में चलते-फिरते या बैठते वक्त चटकने की आवाज आती है तो किसी भी तरह के हाई इंटेसिटी एक्सरसाइज को करने से बचें। इससे हड्डियों के खिसकने और टूटने का डर हो सकता है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईडी bhartiyavaninews@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram