मेरठ कचहरी में फिर बम की धमकी, अदालतें खाली कराकर घंटों चली चेकिंग

मेरठ कचहरी में फिर बम की धमकी, अदालतें खाली कराकर घंटों चली चेकिंग

मेरठ कचहरी को बम से उड़ाने की धमकी, अदालतें खाली कराकर चली सघन तलाशी

सरकारी ई-मेल पर आई धमकी से मचा हड़कंप

मेरठ। मेरठ कचहरी को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिलने से सोमवार को प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार कचहरी की सरकारी ई-मेल आईडी पर एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा मेल भेजी गई, जिसमें सुबह 11:20 बजे मेरठ कचहरी परिसर की कई अदालतों को बम से उड़ाने की चेतावनी दी गई थी। मेल मिलते ही अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लिया और तत्काल सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया।

बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड ने की गहन जांच

धमकी की सूचना मिलते ही सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी के नेतृत्व में पुलिस, एलआईयू टीम, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंच गया। एहतियातन कचहरी परिसर की अदालतों को खाली कराया गया और लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेजा गया। इसके बाद डिस्ट्रिक्ट कोर्ट समेत न्यायालय संख्या 11, 12, 13 और 14 के सभी तलों पर सघन तलाशी अभियान चलाया गया।

पुलिस ने कंट्रोल रूम में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली और संदिग्ध गतिविधियों की जांच की। तलाशी के दौरान कई घंटों तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा, जिससे वादकारियों और अधिवक्ताओं में चिंता देखी गई। हालांकि विस्तृत जांच के बाद किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति नहीं मिला।

तीन दिन पहले भी मिली थी धमकी

बताया जा रहा है कि तीन दिन पूर्व भी मेरठ कचहरी समेत प्रदेश के कई जिलों की अदालतों को धमाके की धमकी दी गई थी। ऐसे में लगातार मिल रही धमकियों को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं।

सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने बताया कि धमकी भरी ई-मेल की तकनीकी जांच कराई जा रही है। साइबर टीम मेल के स्रोत का पता लगाने में जुटी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोषी की पहचान कर उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल कचहरी परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram