तेजप्रताप यादव और तेजस्वी यादव का एक दूसरे पर पलटवार,
पटना, आपसी लड़ाई और मदभेद हर जगह असरअंदाज होता है और राजनैतिक विपक्षी पार्टी इस पर अपनी रोटी सेकने लग जाते हैं
राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव के बयान के बाद पार्टी से लेकर परिवार तक को असहज कर दिया है।
इशारों में तेजप्रताप यादव ने अपने छोटे भाई और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) पर गंभीर आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि कुछ लोगों लालू यादव को दिल्ली में बंधक बना कर रखना चाहते हैं। तेजप्रताप के इस आरोप के बाद रविवार को तेजस्वी यादव ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि लालू यादव के व्यक्तित्व से ये बातें मेल नहीं खाती
लालू प्रसाद को दिल्ली में बंधक बनाने के आरोप को खारिज करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि यह राजद प्रमुख का जो व्यक्तित्व है, उससे यह आरोप मैच नहीं खाता है। लालू जी लंबे समय तक बिहार के मुख्यमंत्री रहे। केंद्र में मंत्री रहे। उन्होंने दो-दो प्रधानमंत्री बनवाए एवं आडवाणी को भी गिरफ्तार किया। नीति आयोग की रिपोर्ट का हवाला देकर तेजस्वी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर फिर हमला बोला। कहा कि पहले नारे लगते थे कि बिहार में बहार है, नीतीशे कुमार है। अब कहा जा रहा है कि बिहार बर्बाद है और उसकी वजह नीतीशे कुमार है।
गौरतलब है कि शनिवार को पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव ने शनिवार को छात्र जनशक्ति परिषद के प्रशिक्षण शिविर के दौरान पार्टी के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली थी। तेजप्रताप यादव ने यहां तक कह दिया था कि कुछ लोगों ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को दिल्ली में बंधक बना कर रखा है। उन्होंने कहा था कि मैंने लालू जी से कहा था कि, आप पटना चलिए और मेरे साथ ही रहिए। कुछ लोग राष्ट्रीय जनता दल का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने का सपना देख रहे हैं, लेकिन मैं ऐसा होने नहीं दूंगा।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review