कावासाकी डब्लू175 हुई लॉन्च, जानिए कीमत व फीचर्स

कावासाकी डब्लू175 हुई लॉन्च, जानिए कीमत व फीचर्स

कावासाकी इंडिया ने अपनी नई बाइक, कावासाकी डब्लू175 (Kawasaki W175) को लॉन्च कर दिया है। इसे स्टैंडर्ड और स्पेशल एडिशन में पेश किया गया है। जहां स्टैंडर्ड वैरिएंट की कीमत 1.47 लाख रूपए तो वहीं स्पेशल एडिशन की कीमत 1.49 लाख रूपए (एक्स-शोरूम) है। इसे इबोनी और कैंडी पर्सिमोन रेड के साथ दो रंगो में खरीद सकते हैं।
यह कावासाकी की कम कीमत वाली मोटरसाइकिल में से एक है। कावासाकी डब्लू175 सभी अधिकृत डीलरशिप पर पहुंच गई है और इसकी बुकिंग भी आज से शुरू हो गई है। वहीं डिलीवरी दिसंबर 2022 में शुरू की जाएगी।


पीछे की तरफ कर्व्ड फेंडर मिलता है, जिसमें टेल-लाइट और इंडिकेटर लगे हैं। मोटरसाइकिल का एर्गोनॉमिक्स अपराइट पोजिशन वाली लगती है यानी इससे आपकी कमर को अरामदायक स्थिति मिलेगी, वहीं 790 मिमी, सिंगल-पीस सीट भी लंबी राइड के लिए आरामदायक है।
वहीं फीचर्स की बात की जाए तो इसमें इंस्ट्रूमेंटेशन को तौर पर एक डिजिटल रेट्रो स्टाइल स्पीडोमीटर दिया गया है, साथ ही इसमें एक ओडोमीटर, ट्रिप मीटर और इंडिकेटर लाइट भी मिलता है। इसके साथ न्यूट्रल, हाई बीम, टर्न इंडिकेटर्स और कुछ चेतावनी लाइट्स के भी फीचर्स शामिल हैं।


रेट्रो मॉडल के अनुरूप डब्लू175 मोटरसाइकिल में आगे और पीछे 17-इंच के स्पोक वाले व्हील्स हैं। इसके ट्रेड पैटर्न टायर बाइक को सड़क पर अच्छी पकड़ बनानें में मदद करते हैं। वहीं इसके फ्रंट में डिस्क ब्रेक के साथ सिंगल चैनल एबीएस मिलता है जो इसे खास स्टॉपिंग पावर देता है, वहीं पीछे ड्रम ब्रेक मिलता है।
कावासाकी डब्लू175 रेट्रो मोटरसाइकिल 177 सीसी सिंगल सिलेंडर, एयर कूल्ड, 4-स्ट्रोक इंजन से लैस है। यह इंजन 12.82 बीएचपी की पावर और 13.2 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन को 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। इस मोटरसाइकिल का वजन 135 किलोग्राम है और फ्यूल टैंक कैपेसिटी 12 लीटर की है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram