Messi ने Pele का 50 साल पुराना रिकार्ड तोड़ा, Argentina के खाते मे बड़ी जीत दर्ज
अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी अपने जमाने के दिग्गज पेले का 50 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़कर अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में सर्वाधिक गोल करने वाले दक्षिण अमेरिकी खिलाड़ी बन गये हैं। चौतीस वर्षीय मेसी ने अर्जेंटीना की विश्व कप क्वालीफाईंग मैच में बोलिविया पर 3-0 की जीत के दौरान यह उपलब्धि हासिल की, लियोनेल मेसी खेल रहे हो और उनके पैरों का करतब और उनका जादू ना दिखे ऐसा भला कैसे हो सकता है वह गोल दागे या ना दागे अपना लोहा तो मनवा ही लेते हैं।
वैसे मेसी के जिस मैच की तारीफ हो रही है उसमें उन्होंने दनादन गोल दागे हैं और ऐसा करते हुए हैट्रिक भी जमाई है, मेसी ने बोलीविया को अपने पैरों से रौंदा तो सिर्फ अर्जेंटीना को बड़ी जीत ही नहीं मिली बल्कि वर्ल्ड रिकॉर्ड भी टूटा उन्होंने इंटरनेशनल फुटबॉल में सर्वाधिक गोल का रिकॉर्ड अब अपने नाम कर लिया है वो लीबिया के खिलाफ जमाई हैट्रिक से मेसी ने ब्राजील के महान फुटबॉल फुटबॉलर पेले के 77 गोलों का रिकॉर्ड तोड़ा तो साथ में इराक के लिए 78 गोल दागने वाले हुसैन सहित को भी पीछे छोड़ दिया मैं सी के नाम अब कुल 79 इंटरनेशनल गोल दर्ज हैं ।
मेसी ने बोलीविया के खिलाफ मैच में अपना पहला गोल 14वें मिनट में दागा. इस एक गोल के साथ पहले हाफ का खेल खत्म हुआ, जिसमें अर्जेंटीना की बढ़त 1-0 की रही. दूसरे हाफ का खेल शुरू हुआ तो मेसी ने एक और गोल 64वें मिनट में दागा और अपनी टीम को 2-0 की बढ़त दिलाई. इसके बाद जब मैच खत्म होने वाला रहा तो मेसी ने अपना तीसरा गोल दागकर हैट्रिक पूरी की. ये गोल 88वें मिनट में हुआ. बोलीविया पर अपनी टीम की इस शानदार जीत के बाद अर्जेंटीना के कप्तान मेसी ने कहा, ' मैं अपने खेल के पूरी तरह से मजे ले रहा था. ये मेरे लिए स्पेशल लम्हा है. ख्वाब है, जो लंबे इंतजार के बाद हासिल हुआ है.'
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

















































Write a Review