मायानगरी के इस मशहूर स्ट्रीट फूड के चक्कर में खिंचे चले आए ये सितारे

मायानगरी के इस मशहूर स्ट्रीट फूड के चक्कर में खिंचे चले आए ये सितारे

फिल्मों के शहर मुंबई की चौपाटियों में सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला स्ट्रीट फूड यदि कोई है, तो वह है यहाँ का प्रसिद्ध वड़ा पाव। शहर के गली-कूचों में लगी चौपाटी के पास से गुजरने के दौरान आने वाली जबर्दस्त खुशबू के बाद इसे खाने का मन न करे, यह तो लगभग असंभव सा जान पड़ता है। इसके बाद इस लज़ीज़ खुशबू से मुँह में आने वाला पानी इसे परफेक्ट स्ट्रीट फूड बनाने के लिए काफी है।

सबसे व्यस्त शहरों में से एक कहे जाने वाले मुंबई में स्ट्रीट फूड खाने का मन तो लगभग सभी का करता है, लेकिन कम ही लोग होते हैं, जो काम की उलझनों को किनारे करके, कुछ देर के लिए दुनियादारी छोड़कर इनके चटकारे लेने का कोई मौका नहीं छोड़ते। हाल ही में, दो जानी- मानी हस्तियों को व्यस्तता से परे स्वदेशी माइक्रो- ब्लॉगिंग मंच, कू ऐप पर स्ट्रीट फूड के चटकारे लेते हुए कैद किया गया है। जी हाँ, ये हस्तियाँ और कोई नहीं, बल्कि बॉलीवुड की चहेती फिल्मों के डायरेक्टर मधुर भंडारकर और दिग्गज अभिनेता आशीष विद्यार्थी हैं।

आशीष विद्यार्थी द्वारा कू ऐप पर पोस्ट किए गए मसालेदार हरी चटनी के साथ बंसी वड़ा पाव के सुपर स्वादिष्ट वड़ा पाव का जो वीडियो शेयर किया है, उसे देखकर हम दावे के साथ के सकते हैं कि आप मुँह में आने वाले पानी को नहीं रोक पाएँगे।

इस वीडियो के साथ आशीष ने कैप्शन में लिखा है...

https://www.kooapp.com/koo/ashishvidyarthi/aa4f0131-a9fa-43a4-9f6e-4bf263d59137

मुंबई चा वड़ा पाव ?? बंसी वड़ा पाव पर मसालेदार हरी चटनी के साथ यह सुपर स्वादिष्ट वड़ा पाव खाया

वहीं, अन्य वीडियो में बबली बाउंसर फिल्म का आखिरी शेड्यूल शूट करने से पहले डायरेक्टर मधुर भंडारकर और एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया मुंबई के स्ट्रीट फूड यानी वड़ा पाव के चटकारे लेते नज़र आए।

https://www.kooapp.com/koo/imbhandarkar/4541180e-946c-479f-9e14-3352d88f0adc

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram