धाकड़ बल्लेबाज पर नहीं कप्तान का भरोसा… T20 वर्ल्ड कप में भी हुई अनदेखी….!

धाकड़ बल्लेबाज पर नहीं कप्तान का भरोसा… T20 वर्ल्ड कप में भी हुई अनदेखी….!

आईपीएल 2022 के बाद से ही टीम में कई नए खिलाड़ियों की एंट्री हुई है, जिसमें से कुछ तो टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) के लिए भी टीम में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं, लेकिन एक खिलाड़ी ऐसा भी है जिसे न टीम में जगह तो मिली लेकिन प्लेइंव 11 में कप्तान ने शामिल नहीं किया।

बात हो रही है 31 साल के बल्लेबाज राहुल त्रिपाठी की। उम्मीद की जा रही थी कि आईपीएल के प्रदर्शन के बाद राहुल त्रिपाठी को टीम इंडिया के लिए डेब्यू का मौका मिलेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

तीन सीरीज में हुआ चयन

आईपीएल 2022 के बाद राहुल त्रिपाठी को तीन सीरीज में टीम इंडिया के स्क्वाड का हिस्सा बनाया गया, खास बात ये है कि इस तीनों ही सीरीज में टीम इंडिया की कमान अलग-अलग कप्तानों के हाथों में थी लेकिन वह एक भी सीरीज में अपनी जगह नहीं बना सके। उन्हे इंग्लैंड (England), आयरलैंड (Ireland) और जिम्बाब्वे के दौरे पर भी टीम इंडिया में शामिल थे, लेकिन वह एक बार भी टीम इंडिया की प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं बने।

राहुल त्रिपाठी को आयरलैंड दौरे पर हार्दिक पांड्या की कप्तानी में 2 टी20 मैचों के लिए स्क्वाड में रखा गया था और इंग्लैंड दौरे पर वो रोहित शर्मा की कप्तानी में सिर्फ 1 ही टी20 मैच के लिए टीम के स्क्वाड में शामिल किए गए थे। वहीं जिम्बाब्वे दौरे पर केएल राहुल की कप्तानी में वह 3 मैचों की सीरीज में शामिल किए गए। इन सभी मौकों पर राहुल त्रिपाठी सिर्फ बेंच पर बैठे हुए दिखाई दिए।

आईपीएल 2022 में प्रदर्शन

आईपीएल 2022 में राहुल त्रिपाठी काफी कामयाब रहे थे। सीजन 2022 में उन्होंने 14 मैचों में 414 रन भी बनाए थे. इस शानदार प्रदर्शन की वजह से उन्हें स्क्वाड में जगह दी जा रही है लेकिन प्लेइंग 11 में नहीं शामिल हो पाए। उन्होंने आईपीएल में अभी तक कुल 76 मैच खेले हैं, इन मैचों में उनके नाम 1798 रन हैं।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram