Bigg Boss 16: अब्दु रोजिक के घर से बाहर जाने के बाद अब एक और मेंबर ने कहा शो को अलविदा, ये है वजह

Bigg Boss 16: अब्दु रोजिक के घर से बाहर जाने के बाद अब एक और मेंबर ने कहा शो को अलविदा, ये है वजह

बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) में बिग बॉस हाउस मेंबर्स अब्दु रोजिक घर से बाहर हुए तो सब शॉक में थे। अभी इस झटके का असर कम भी नहीं हुआ था कि अब साजिद खान ने भी शो को अलविदा कह दिया है। बिग बॉस में एक इस हफ्ते के अंत में घरवालों को ये दूसरा बड़ा झटका मिला है। फिनाले से पहले साजिद का खान का अचानक घर से बाहर हो जाना घरवालों के साथ शो के दर्शकों को भी चौंका रहा है। आखिर मेकर्स ने शो के लेटेस्ट प्रोमो में क्या खुलासा किया है, हम आपको बताते हैं। 

पॉपुलर टीवी शो बिग बॉस सीजन 16 में अब ट्विस्ट पर ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। हाल के वीकेंड पर अब्दु रोजिक का घर से बाहर जाना घरवालों को तगड़ा झटका दे गया। लेकिन अब मेकर्स ने नया प्रोमो शेयर किया है जिसमें बिग बॉस साजिद खान के घर से जाने से पहले उनकी तारीफ करते दिख रहे हैं। वहीं घर के बाकी सदस्यों की आंखों में से लगातार आंसू गिर रहे हैं। आप भी देखें बिग बॉस का लेटेस्ट प्रोमो- 

अब्दु के जाने से सबसे ज्यादा दुख सुम्बुल तौकीर के चेहरे पर दिख रहा है जो प्रोमो में फूट-फूटकर रोती दिख रही हैं। साजिद के इस तरह से जाने से सब लोग दुख नजर आ रहे हैं। इससे पहले अब्दु रोजिक घर से बाहर गए थे। बिग बॉस ने भी शो में साजिद खान के यादगार पलों को याद करवाया। गार्डन एरिया में उनको विदाई दी गई। यहां पर बिग बॉस कहते नजर आ रहे हैं कि वो बिग बॉस के घर में इकलौते सदस्य रहे जिनकी सबने बहुत इज्जत की। 

 अपने आखिरी पलों में साजिद बेहद भावुक हो जाते हैं और वो अपने आंसू रोक नहीं पाते। वो सबके सामने हाथ जोड़ लेते हैं और घर में उनके साथ अन्य लोगों के हुए झगड़ों के लिए भी माफी मांगते हैं। फिर वे कहते हैं कि भले ही घर में कितने भी झगड़े दूसरे लोगों के साथ यहां हुए लेकिन उनको सबका सपोर्ट मिला है। सुंबुल और निमृत के आंसू जैसे रोके से रुक ही नहीं रहे थे। शिव और एमसी स्टैन भी मायूस नजर आ रहे थे।

साजिद खान के शो से बाहर जाने का कारण उनके प्रोजेक्ट्स का बीच में अटका होना बताया जा रहा है। इसी कारण उन्होंने बिग बॉस हाउस से बाहर जाने का फैसला किया। मीडिया रिपोर्ट्स ये बातें सामने आ रही हैं कि फिल्म मेकर साजिद की अगली फिल्म की शूटिंग अधूरी पड़ी है जिसके कारण उन्होंने ये फैसला किया। अब्दु रोजिक के बारे में भी यही कहा जा रहा है कि वे अपने कुछ अधूरे पड़े कामों के कारण शो से बाहर गए हैं। अब देखना होगा कि शो में आगे कौन सा ट्विस्ट आता है। 

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram