अजब गजब : मनपसंद गाना नहीं बजाने पर गुस्साए बाराती.. तो दुल्हन ने उठाया ये कदम

अजब गजब : मनपसंद गाना नहीं बजाने पर गुस्साए बाराती..  तो दुल्हन ने उठाया ये कदम

बारातियों के गुस्सा होने और बरात वापस लौटने के  आपने तमाम किस्से सुने होंगे, परंतु उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में बरात वापस लौटने का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। बात शादी समारोह में डीजे पर गाना बजाने को लेकर उठी थी। मनपसंद गाना ना बजने पर बारातियों  ने हंगामा खड़ा कर दिया। जिसके बाद बारातियों और घरातियों में बहस हो गई और वह आपस में भिड़ गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बारात जैसे ही दुल्हन के दरवाजे पहुंची तो बारात पक्ष के कुछ लोगों ने विरोध जताया कि डीजे वाला दूल्हे के पक्ष वालों के मन मुताबिक गाना नहीं बजा रहा है। जिसको लेकर विवाद हो गया और बरातियों के मनपसंद गाना ना बजाने पर बारातियों ने शराब के नशे में डीजे वाले और दुल्हन के भाइयों के साथ मारपीट शुरू कर दी। जिससे नाराज होकर दुल्हन ने शादी करने से मना कर दिया और बारात बिना दुल्हन के बैरंग लौट गई। जानकारी यह भी मिली कि बराती नेक ना मिलने से भी नाराज हो गए थे।

मामला मऊ कोतवाली क्षेत्र के सुरौंधा गांव का है। जहां शिवलाल नाम के व्यक्ति के बेटी की शादी रैपुरा गांव निवासी शिव कुमार के बेटे अजय कुमार से होनी थी। बारात के द्वारचार का नेग चल रहा था कि तभी दूल्हे पक्ष के लोगों ने डीजे में अपने मनपसंद का गाना बजाने को लेकर डीजे वाले से भिड़ गए और उनके साथ मारपीट करने लगे। जब दुल्हन के भाई बीच बचाओ  करने आए तो बारातियों ने दुल्हन के भाइयों के साथ भी मारपीट शुरू कर दी, जिससे कई लोग घायल हो गए। मारपीट और बारातियों की गुंडई से परेशान होकर दुल्हन पक्ष के लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंच पलिस ने दोनों पक्षों को थाने ले गई। दुल्हन के पिता की तहरीर पर आरोपी बारातियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

दुल्हन के पिता ने दूल्हे पक्ष के खिलाफ आरोप लगाया है कि उन्होंने बेटी की शादी अजय के साथ  सीमित दहेज देने की बात के साथ तय की थी। दूल्हे पक्ष के लोगों द्वारा बारात के दिन द्वारचार पर 21 हजार का नेक मांगा जा रहा था, जो वह देने में असमर्थ थे, जिससे खफा होकर लड़के वाले तरह-तरह के बहाने बनाकर उनसे गाली गलौज और मारपीट करने लगे। क्षेत्राधिकारी मऊ राजकमल का कहना है कि बारातियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram