कार सवार लड़कों ने लड़की को घसीटा, मां का दावा- 'बेटी से रेप के बाद की गई हत्या, एक्सीडेंट दिखाने की कोशिश'
नए साल की रात में एक लड़की अपनी मां को बाय बोलकर काम करने के लिए घर से निकली और घर वापस नहीं आई. 5 लड़कों ने उसे 8 किलोमीटर तक घसीटकर मार डाला. नशे की हालत में धुत 5 आरोपी गाड़ी में नए साल का जश्न मनाते रहे और उनके पहिये के नीचे एक लड़की की दर्दनाक मौत हो गई. इस वारदात के बाद दिल्ली में दहशत फैल गई है.
दरअसल, सुल्तानपुरी में हुई कार और स्कूटी की टक्कर के बाद लड़की गाड़ी के नीचे आ गई और कंझावला तक घिसटती चली गई. हादसा इतना भीषण था कि इस दौरान लड़की के सारे कपड़े फट गए और पुलिस को उसकी बॉडी नग्न अवस्था में मिली. आरोपी लड़कों का कहना है कि वो नशे में इतना डूबे हुए थे कि उन्हें इस बात की जानकारी भी नहीं थी कि इतना बड़ा हादसा हो गया. मां ने बताया कि घर में केवल उनकी बेटी ही कमाने वाली थी और इवेंट मैनेजमेंट का काम करती थी. वह मां से बोलकर निकली थी कि काम के लिए पंजाबी बाघ जा रही है. इसके आगे बेटी ने उन्हें कुछ नहीं बताया था. 31 दिसंबर की शाम को 6.00 बजे वह घर से निकली थी. रात 9.00 बजे मां ने कॉल किया, तो फोन ही नहीं लगा. देर रात 11.00 बज लगे, लेकिन कॉल बैक भी नहीं आया. इसके बाद सुबह एक फोन आया और पता चला कि बेटी का एक्सीडेंट हो गया है. पीड़ित मां का कहना है कि उन्हें उनकी बच्ची को देखने भी नहीं दिया गया है.
वहीं, मृतक लड़की के परिजन ने बताया कि घर में सुबह 10.00 बजे कॉल आया कि बेटी का एक्सीडेंट हो गया है. थाने पहुंचे तो वहां दो लड़कों को पकड़ कर रखा गया था. घर में कमाने वाला और कोई व्यक्ति नहीं है, सिर्फ वही कमाती थी. परिजनों को संदेह है कि यह एक हादसा नहीं है, बल्कि लड़की के साथ कुछ न कुछ गलत हुआ है. लड़की के मामा समेत सभी परिवार वाले रेप की आशंका जता रहे हैं. स्कूटी से करीब 10 किलोमीटर दूर लड़की की बॉडी मिला है औऱ शरीर पर कपड़े नहीं थे.
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

















































Write a Review