मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा लालू प्रसाद जदयू के विसर्जन के पहले मुझे मरवा सकते हैं गोली ।
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लालू यादव से "कहा कि लालू चाहें तो हमको गोली मरवा सकते हैं, इसके अलावा कुछ और नहीं कर सकते। मुख्यमंत्री के इस वक्तव्य से राजनीति पार्टियाँ हरकत में आ गई है और सनसनीखेज माहौल बना हुआ है ।मुख्यमंत्री ने तारापुर और कुशेश्वरस्थान में हो रहे उप चुनाव के क्रम में अपनी चुनावी सभाओं से वापस लौटने के क्रम में पटना हवाई अड्डा परिसर में संवाददाताओं से बातचीत के क्रम में यह बात कही। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने चुनावी सभा के जाने के क्रम में मंगलवार को कहा था कि वह जदयू का विसर्जन करने आए हैैं। मुख्यमंत्री जब चुनाव प्रचार से वापस लौटे तब उनसे लालू प्रसाद के इस बयान पर प्रतिक्रिया मांगी गई थी। मुख्यमंत्री ने मुस्कुराते हुए कहा कि गोलिए मरवा दें। बाकी कुछ कर नहीं सकते वह। चाहें तो गोली जरूर मरवा सकते हैैं। मुख्यमंत्री ने इस वक्तव्य को दो बार कहा। लालू प्रसाद की चुनावी सभा के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने बहुत सहज अंदाज में कहा कि अरे जाएं न भाई। कुछ लोगों के लिए अपने परिवार को बढ़ाना ही सबसे बड़ी बात है।
चुनावी सभाओं में जनता के मिजाज के बारे में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता का मूड ठीक है। उनसे सवाल किया गया कि राजद रोजगार के मसले को उठा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी को कुछ मालूम नहीं है कि हम लोगों ने कितने लोगों के लिए रोजगार का प्रबंध किया है। जो बोल रहे हैैं उन्हें 15 वर्षों तक काम करने का मौका मिला था। बताएं कि कितने लोगों को रोजगार दिया? रोजगार के अतिरिक्त अपना उद्यम स्थापित किए जाने को ले हमलोगों ने एससी-एसटी को पांच लाख रुपए का ऋण और पांच लाख के अनुदान की योजना चलाई। मात्र एक प्रतिशत पर। बाद में यह योजना अति पिछड़ा वर्ग के लोगों के लिए भी शुरू की गई। सभी वर्ग के लिए महिलाओं के लिए भी योजना चल रही। हम लोग एक-एक काम करवा रहे हैैं।
राजद पर प्रहार करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बात करने वालों को पता है यह कि डाक्टर कितना आए हैं। पुलिस बल में कितनी महिलाएं आई हैं। पहले यह था। 15 साल में लोगों ने क्या करवाया। कितने लोगों को यहां से भगाए थे। व्यापार करने वाले लोगों को। अंदर रहना है वहीं से सब कुछ होल्ड करना है। जरा जबाव तो दें इसका। इन लोगों को कभी कोई चिंता थी?
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review