चारधाम यात्रा: हेली सर्विस बुकिंग की बनाई थी फर्जी वेबसाइट, उत्तराखंड पुलिस बिहार से उठा लाई

चारधाम यात्रा: हेली सर्विस बुकिंग की बनाई थी फर्जी वेबसाइट, उत्तराखंड पुलिस बिहार से उठा लाई

चमोली: चारधाम यात्रा के लिए हेली सर्विस की बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़ा लगातार जारी है। ऐसी ही एक ठगी का खुलासा चमोली पुलिस ने किया है। पुलिस ने ठगी करने वाले को बिहार से गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल बद्रीनाथ यात्रा पर आए अंबरीश कुमार ने पुलिस को अपने साथ हुई ठगी के बारे में बताया। अंबरीश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि हिमालयन हेली सर्विस प्राइवेट लिमिटेड नाम से चल रही वेबसाइट पर केदारनाथ यात्रा के लिए उससे 24590 रुपए ऐंठ लिए गए।

पुलिस ने अंबरीश कुमार से मिली शिकायत के आधार पर काम शुरु किया। पुलिस ने इलेक्ट्रानिक सर्विलांस से आरोपी को बिहार के नवादा से गिरफ्तार कर लिया। पता चला कि आरोपी ने फर्जी वेबसाइट बनवाई थी। वेबसाइट को तेलंगाना में रखे सर्वर पर होस्ट किया गया था। गूगल सर्च में साइट सबसे ऊपर दिखे इसके लिए अलग से प्लान ले रखा था। लोग चार धाम यात्रा के लिए हेली सर्विस सर्च करते और सबसे ऊपर यही फर्जी वेबसाइट दिखती और लोग फंस जाते। कुछ पेमेंट लेने के बाद शख्स लोगों को बताता कि फ्लाइट सस्पेंड हो गई या फिर ऐसा ही कुछ और बहाना बनाता। बाद में उनसे कंफर्म टिकट के नाम पर और पैसे मंगा लेता।

15 से 20 लाख की ठगी

पुलिसिया जांच में पता चला है कि देश भर से 15 से 20 लाख रुपए की ठगी हो चुकी है। पुलिस उपमहानिरीक्षक गढ़वाल की ओर से आरोपी को पकड़ने वाली टीम को 10 हजार और एसपी चमोली ने पांच हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है। खुलासा करने वाली टीम में एसआई विनोद चौरसिया, एसओजी से राजेंद्र सिंह और आशुतोष तिवारी जबकि सर्विलांस से विपिन रावत शामिल थे। पुलिस ने आरोपी के दो बैंक खातों को सीज कर दिया है।

ऐसे करें बुकिंग

चार धाम यात्रा के लिए बुकिंग आसान और बेहद सुरक्षित है। इसके लिए आपको उत्तराखंड सरकार द्वारा बनाई गई आधिकारिक वेबसाइट https://heliservices.uk.gov.in/ पर जाना होगा। आपको यहीं से अपना पंजीकरण कराने के बाद हेलीसर्विस के लिए टिकट बुक करना होगा।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram