BRAHMĀSTRA BOX OFFICE: दूसरे रविवार को भी जारी‘ब्रह्मास्त्र’ की ताबड़तोड़ कमाई, कश्मीर फाइल्स को भी पीछे छोड़ा
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ की ताबड़तोड़ कमाई जारी है। फिल्म लगातार दूसरे रविवार को भी बॉक्स ऑफिस पर की अपनी दौड़ जारी रखी। ब्रह्मास्त्र ने अपने दूसरे रविवार 17 करोड़ की कमाई के साथ ही इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड की फिल्म बन गई है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो अयान मुखर्जी की इस फिल्म ने अब तक कुल 350 करोड़ की कमाई कर विवेक अग्निहोत्री की कश्मीर फाइल्स को भी पीछे छोड़ दिया है।
विवेक अग्निहोत्री की कश्मीर फाइल्स को पीछे छोड़ा
इस फिल्म ने महज 10 दिनों में इंडियन मार्केट में 213 करोड़ का बिजनेस किया है। 2022 में यह दूसरी बॉलीवुड फिल्म है जिसने 200 करोड़ क्लब पार किया और पहली फिल्म थी विवेक अग्निहोत्री की ‘द कश्मीर फाइल्स’। अब अपने रिकॉर्ड ब्रेकिंग कलेक्शन के साथ यह फिल्म इस साल की सबसे बड़ी फिल्म बनकर उभरकर आई है।
3 पार्ट्स में रिलीज होगी ब्रह्मास्त्र
ब्रह्मास्त्र को बनाने के लिए अयान को लगभग 9 साल लगे हैं, इस फिल्म के दूसरे पार्ट का भी लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें रणबीर आलिया की ये फिल्म 3 पार्ट्स में रिलीज होगी।
ब्रह्मात्र की सफलता ने बॉलीवुड को दी राहत
रक्षाबंधन और लाल सिंह चड्ढा जैसी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही जिसके बाद कई प्रोडूसर्स अपनी फिल्मों को लेकर चिंतित थे। हालांकि अब ब्रह्मास्त्र की सफलता ने बॉलीवुड को राहत की सांस दी हैं। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की इस फिल्म में शानदार वीएफएक्स का इस्तेमाल किया गया है। शाहरुख खान के साथ कई बॉलीवुड एक्टर्स ने इस फिल्म में कैमियो किया है।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review