यूपी एसटीएफ के हत्थे चढ़ा वेस्ट यूपी का बड़ा आर्म्स सप्लायर, 10 पिस्टल और 12 मैगजीन बरामद

यूपी एसटीएफ के हत्थे चढ़ा वेस्ट यूपी का बड़ा आर्म्स सप्लायर, 10 पिस्टल और 12 मैगजीन बरामद

मेरठ। मध्य प्रदेश से हो रही हथियारों की अवैध स्मगलिंग का खुलासा करते हुए एसटीएफ ने विक्की त्यागी गैंग के हथियार सप्लायर को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से 32 बोर की 10 पिस्टल और 12 मैगजीन बरामद की गई हैं।

यूपी एसटीएफ के एसपी बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि एसटीएफ ने एक पुख्ता सूचना पर कार्रवाई करते हुए बुधवार को मेरठ के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मवाना बस स्टैंड पर घेराबंदी की। इस दौरान बाइक सवार एक बदमाश को गिरफ्तार किया गया, जबकि उसका दूसरा साथी मौके से फरार हो गया। बाइक सवार के बैग की तलाशी लेने पर बैग से 10 पिस्टल और 12 मैगजीन बरामद हुईं। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम सहारनपुर के देवबंद निवासी विनय त्यागी बताया।

विनय ने बताया कि वह कुख्यात विक्की त्यागी गैंग का मेंबर है। विक्की त्यागी का गैंग इस समय उसका बेटा रक्षित ऑपरेट कर रहा है। रक्षित ही उसे मध्य प्रदेश के इंदौर से पिस्टल लेने के लिए भेजता था। इसके बाद इन पिस्टल को वह रक्षित द्वारा बताई गई जगह पर सप्लाई करता था। विनय ने बताया कि आज भी वह रक्षित के साथ ही पिस्टल की डिलीवरी देने आया था, मगर रक्षित फरार हो गया। फिलहाल पुलिस और एसटीएफ आरोपी से पूछताछ में जुटी हैं।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram