विधान परिषद चुनावों को लेकर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने BJP पर लगाया ये गंभीर आरोप

विधान परिषद चुनावों को लेकर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने BJP पर लगाया ये गंभीर आरोप

लखनऊ: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा विधान परिषद चुनाव में बहुमत के लिए गुंडागर्दी कर रही है। पंचायत चुनाव में भी उन्होंने यही तरीका अपनाया था और अब भी वही कर रहे हैं। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक उनकी मदद कर रहे हैं।

अखिलेश यादव बुधवार को समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया की जयंती पर लखनऊ के लोहिया पार्क में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद मीडिया को संबोधित कर रहे थे। अखिलेश यादव ने कहा कि जनता ने हमें संघर्ष करने का आदेश दिया है। हम सड़क से विधानसभा तक जनता के मुद्दे उठाएंगे। भाजपा के लोग गुंडई पर उतर आए हैं और लोकतंत्र को खत्म कर रहे हैं।

चुनाव बाद पेट्रोल-डीजल और गैस की बढ़ती कीमतों पर अखिलेश ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की कमाई से होने वाला मुनाफा उद्योगपतियों की जेब में जा रहा है। सरकार कहती है कि कीमतें नियंत्रित करना उसके वश में नहीं है तो चुनाव के पहले कीमतें बढ़ना रुक क्यों गई थी?
भाजपा राज में लोकतंत्र खतरे में एमएलसी चुनाव में सपा प्रत्याशियों के पर्चे निरस्त होने एवं धक्कामुक्की से सपाइयों में उबाल है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि यह लोकतंत्र का अपमान है। उन्होंने मंगलवार कहा था कि भाजपा राज में लोकतंत्र खतरे में है। यह सत्ता का क्रूर चेहरा है। हार का डर ही जनमत को कुचलता है।

उन्होंने ट्वीट कर कहा कि भाजपा राज में लोकतंत्र की अपेक्षा करना दिन में तारे ढूंढ़ना है। उन्होंने एटा में सपा प्रत्याशी उदयवीर के साथ हुई धक्कामुक्की का वीडियो भी शेयर किया। अखिलेश ने गैस सिलिंडर के बढ़े दाम पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने ट्वीट किया, ‘जनता को दिया भाजपा सरकार ने महंगाई का एक और उपहार। लखनऊ में रसोई गैस सिलिंडर हुआ हजार के पास और पटना में हजार के पार। चुनाव खत्म, महंगाई शुरू।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram