आज का इतिहास 18 जनवरी
18 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ:
- हेनरी मोरगन ने 1670 में पानामा पर कब्ज़ा किया।
- ब्रैडनबर्ग के फ्रेडरिक तृतीय 1701 को प्रशिया की गद्दी पर बैठे।
- 1778 में ‘हवाई द्वीपसमूह’ की खोज करने वाले जेम्स कुक पहले यूरोपियन बने।
- अमेरिकी में एरिजोना परिसंघ क्षेत्र का 1862 में गठन।
- ‘वेसले कॉलेज, मेलबर्न की स्थापना 1866 में हुई।
- ‘एक्सरे मशीन’ का पहला प्रदर्शन 1896 में किया गया।
- आलिशान गाड़िया बनाने वाली ब्रिटिश कंपनी ‘बेंटले मोटर्स लिमिटेड’ की स्थापना 1919 में हुई।
- 1930 में महान लेखक रवीन्द्रनाथ टैगोर ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के साबरमती आश्रम की यात्रा की।
- झूठ पकड़ने वाली मशीन का 1951 को नीदरलैंड में पहली बार इस्तेमाल हुआ।
- 1952 में मिस्र में ब्रिटेन के खिलाफ़ दंगे भड़के।
- 1954 को इटली में फनफानी ने सरकार का गठन किया।
- जापान तथा अमेरिका ने 1960 में संयुक्त रक्षा समझौता किया
- यूरोपीय साझा बाज़ार से ब्रिटेन को अलग करने की फ्रांस ने 1963 में वकालत की
- जासूसी के आरोप में फ्रांस ने 1976 को 40 सोवियत अधिकारियों को देश से निष्कासित किया।
- आज़ादी व मानवाधिकार के समर्थन में 1989 को चेकोस्लोवाकिया में करोड़ों लोगों ने प्रदर्शन किया।
- ईस्टर्न एयरलाइन को आर्थिक कारणों से 1991 में बंद कर दिया गया था।
- याहू डॉट कॉम (yahoo.com) का डोमेन 1995 में बनाया गया था
- इच्छा मृत्यु पर संयुक्त राज्य अमेरिका में सुप्रीम कोर्ट ने 2006 में मुहर लगायी।
- जॉर्ज क्लूने को 2008 में संयुक्त राष्ट्र के शांतिदूत बनाया गया।
- ‘बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन’ ने 2009 में सौरव गांगुली को सोने के बैट से सम्मानित किया।
18 जनवरी को जन्मे व्यक्ति
- अमेरिकी राजनेता डेनियल वेब्सटर का जन्म 1782 में हुआ।
- महाराष्ट्र के महान विद्वान समाज सुधारक महादेव गोविंद रानाडे का जन्म 1842 में हुआ।
- वीणा वादक सुन्दरम बालचंद्रन का जन्म 1927 में हुआ।
- प्रसिद्ध मुक्केबाज़ मुहम्मद अली का जन्म 1942 में हुआ।
- क्रिकेट खिलाड़ी विनोद काम्बली का जन्म 1972 में हुआ।
- भारत की सर्वश्रेष्ठ बैडमिंटन खिलाड़ी अपर्णा पोपट का जन्म 1978 में हुआ।
- बालीवुड अभिनेत्री मिनिषा लांबा का जन्म 1985 में हुआ।
18 जनवरी को हुए निधन
- 1947 में प्रसिद्ध अभिनेता और गायक कुंदन लाल सहगल का निधन हुआ।
- 1955 में उर्दू के प्रसिद्ध कवि और लेखक सादत हसन मंटो का निधन।
- 1963 में उड़ीसा के सार्वजनिक कार्यकर्ता और समाजसेवी लक्ष्मी नारायण साहू का निधन हुआ।
- 1966 में प्रसिद्ध गणितज्ञ बद्रीनाथ प्रसाद का निधन हुआ।
- 1996 में अभिनेता और राजनीतिज्ञ एन. टी. रामाराव का निधन हुआ।
- 2003 में मशहूर अभिनेता अमिताभ बच्चन के पिता तथा हिन्दी भाषा के प्रसिद्ध लेखक और कवि हरिवंशराय बच्चन का निधन हुआ।
- दुनिया की सबसे वृद्ध महिला जूली विनफ़्रेड बर्टरंड का कनाडा 2007 में निधन हुआ।
- 2013 में सिनेमा की जानीमानी अभिनेत्री दुलारी का निधन हुआ
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review