अटाला के उपद्रव में हुआ 200 लोगो पर मुकदमा, उपद्रवियों के घर पर चलेगा बुलडोजर

अटाला के उपद्रव में हुआ 200 लोगो पर मुकदमा, उपद्रवियों के घर पर चलेगा बुलडोजर

प्रयागराज: जुमे की नमाज के बाद अटाला इलाके में हुए उपद्रव की घटना के बाद प्रयागराज पुलिस ने बवाल, पथराव, आगजनी करने के मामले में दो सौ लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा कायम किया है।उपद्रवियों की तलाश में पुलिस और एसओजी की अलग-अलग टीम ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। रात भर गिरफ्तारी का सिलसिला चलता रहा। सुबह तक 50 से ज्यादा लोगों की गिरफ्तारी होने की जानकारी मिली है।पुलिस का कहना है कि सबसे ज्यादा हिंसक प्रदर्शन खुल्दाबाद और करेली थाना क्षेत्र में हुआ था।

ऐसे में करेली थाने में एक व खुल्दाबाद थाने में दो मुकदमे लिखे गए हैं। अभियुक्तों पर बवाल, आगजनी, तोड़फोड़, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने सहित अन्य धाराएं लगाई गई हैं। इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आइट्रिपल सी) के कैमरों, मकान व दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरों के अलावा पुलिस-प्रशासन की ओर से बनाई गई वीडियो के जरिए उपद्रवियों की पहचान की जा रही है। साथ ही फुटेज के आधार पर शाहगंज, कोतवाली, खुल्दाबाद, अतरसुइया, करेली, धूमनगंज व कुछ अन्य थाना क्षेत्र में रहने वाले उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी होती रही। आइजी डा. राकेश सिंह ने बताया कि दो थानों में तीन मुकदमे लिखे गए हैं। कमिश्नर संजय गोयल का कहना है कि रात करीब 11 बजे तक 40 लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram