भोजपुरी में अश्लील गाना गाने वाला सिंगर गिरफ्तार, गायिका शिल्पी राज ने की थी शिकायत
भोजपुरी में अश्लील गाना गाने वाले सिंगर्स को लेकर प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। दरअसल भोजपुरी इंडस्ट्री में कई तरह के भोजपुरी गाने बनाए जा रही हैं। इनमें से ज्यादातर गाने दो मतलब वाले होते हैं और अब ऐसे गाने बनाने वालों को लेकर पुलिस बहुत सख्त हो गई है। हाल ही में बिहार में एक भोजपुरी सिंगर को अश्लील गाना बनाने और गाने के लिए गिरफ्तार कर लिया गया है। इसकी शिकायत बिहार की ही सिंगर शिल्पी राज ने की थी। बताते चलें कि कुछ दिनों पहले बिहार पुलिस के तरफ से एक पत्र जारी किया गया था और उसमें यह कहा गया था कि किसी भी सार्वजनिक या निजी तौर पर होली एवं शादी-विवाह के मौके पर दो अर्थ वाले या अश्लील गानों के बजाने पर कार्रवाई की जाएगी। इसको लेकर सीआईडी एसपी के नेतृत्व में साइबर सेल भी सोशल मीडिया पर विशेष नजर रख रही है। इस बीच अब एक ताजा मामला भोजपुरी फिल्मों फेमस सिंगर शिल्पी राज से जुड़ा हुआ है।दरअसल, भोजपुरी फिल्मों में बेहद ही कम समयों में फेमस होने वाली सिंगर शिल्पी राज (Shilpi Raj) से जुड़ी हुई एक बड़ी जानकारी निकल कर सामने आ रही है। इस भोजपुरी सिंगर से जुड़ें एक मामले में बक्सर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सिंगर को गिरफ्तार की है। इस बात की जानकारी खुद बक्सर के एसपी मनीष कुमार ने दी है। शिल्पी राज ने एक मामले में शिकायत दर्ज की गई थी, जिसके बाद अब बक्सर पुलिस ने इस मामले में एक्शन लेते हुए सिंगर को अरेस्ट कर लिया है। इसके बाद सिंगर ने अपनी गलती मान ली है और उसको गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया है।
अहमद राजा ने मानी अपनी गलती
पुलिस ने जिस भोजपुरी सिंगर को गिरफ्तार किया है, वह सिमरी थाना क्षेत्र के काजीपुर का रहने वाला है। उसका नाम अहमद राजा (20 साल) है। अश्लील गाने के मामले में एफआईआर दर्ज की गई थी। अहमद राजा ने शिल्पी राज को ले कर एक एल्बम बनाया था। अश्लील शब्दों का इस्तेमाल किया गया था। इसी मामले में शिकायत के बाद यह कार्रवाई पुलिस की ओर से की गई है। इस घटना के बाद अश्लील गाना गाने वालों के बीच हड़कंप मच गया है। वहीं बिहार सरकार की तरफ से भी इसको लेकर एक गाइडलाइन जारी की गई है और इसका उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई करने की बात कही गई है।
ऐसा करने वालों पर कड़ी कार्रवाई
वहीं, अपनी गिरफ़्तारी के बाद अहमद राजा ने इस बात को स्वीकार भी किया है कि उसने वह गाना गया है। एसपी ने बताया कि इस तरह अगर कोई भी अश्लील गाना गाता है या फिर जाति विशेष आधारित गाना गाकर माहौल को खराब किया जाता है, तो पुलिस की तरफ से उस गायक पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review