Big mistake of railway - ताप्ती गंगा का इंजन पटरी से उतरा
जौनपुर :Big mistake of railway जौनपुर रेलवे पर एक बड़ा हादसा टला फिर भी यात्रियों मे काफी दहशत का माहौल है हुआ ये कि अयोध्या रेलखंड पर छपरा से सूरत जा रही ताप्ती गंगा एक्सप्रेस ट्रेन का इंजन मंगलवार को दोपहर दो बजकर 45 मिनट पर जौनपुर जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर दो पर पटरी से उतर गया।इस घटना के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। कंट्रोल रूम पर जानकारी मिलते ही अधिकारियों के भी हाथ-पांव फूल गए। यह तो संयोग ही था कि ट्रेन स्पीड में नहीं थी, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। किसी अनहोनी के डर से ट्रेन में सवार यात्री भी सहम गए। एडीआरएम रवि पी चतुर्वेदी ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। घटना के कारण की जांच को कमेटी का गठन कर दिया गया है, जिसकी रिपोर्ट के आधार पर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाएगी।
ट्रेन प्लेटफार्म नंबर दो से रवाना हुई। इसके एक मिनट बाद होम सिग्नल के पास पहुंचते ही इंजन का अगला चक्का पटरी से उतर गया। इस दौरान हुए तेज आवाज से ट्रेन के साथ ही प्लेटफार्म पर बैठे यात्री भी सहम गए। इंजन के पटरी से उतरने की जानकारी होते ही आलाधिकारी हरकत में आए गए। ट्रैक पर ट्रेन के फंसे होने से वाराणसी से अहमदाबाद जा रही साबरमती एक्सप्रेस को जफराबाद, लोकमान्य तिलक से फैजाबाद जा रही ट्रेन को जफराबाद, दून एक्सप्रेस को शाहगंज, गाजीपुर से आनंद विहार को जाने वाली सुहेलदेव एक्सप्रेस ट्रेन को औड़िहार व लुधियाना-धनबाद एक्सप्रेस को गोसाईगंज रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया।
घटना के थोड़े देर बाद एडीआरएम रवि पी चतुर्वेदी भी मौके पर पहुंचकर घटना को लेकर जरूरी जानकारी ली। भारी मशक्कत के बाद दूसरे इंजन से किसी तरह ट्रेन को प्लेटफार्म संख्या से दो से एक पर लाया गया। इसके बाद शाम छह बजकर 40 मिनट पर इसे गंतव्य की ओर रवाना किया गया। देर रात तक होता रहा इंजन को हटाने का कार्य
दूसरे इंजन के सहारे किसी तरह ट्रेन को तो आगे बढ़ा दिया गया, लेकिन इंजन ट्रैक पर ही पड़ा रहा, जिससे प्लेटफार्म संख्या दो बाधित रहा। इसके लिए अयोध्या से क्रेन व वाराणसी से टूल वैन मंगाया गया। भारी जद्दोजहद के बीच देर रात तक किसी तरह इंजन को ट्रैक से हटाया गया, जिसके बाद ट्रेनों का संचालन सामान्य हो सका।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review