भूत भगाने के बहाने मामा 9 माह तक करता रहा छेड़छाड़

भूत भगाने के बहाने मामा 9 माह तक करता रहा छेड़छाड़

मेरठ। टीपी नगर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां बीमार महिला पर भूत-प्रेत का साया बता कर उसका मामा उसे दौराला क्षेत्र स्थित एक तीरथ में ले गया। महिला का आरोप है कि मामा ने नौ महीने तक तीरथ में बंधक बनाकर उसके साथ गलत हरकतें कीं। किसी तरह मामा के चंगुल से मुक्त होकर महिला अपने घर पहुंची तो मां ने भी उसकी बात पर यकीन नहीं किया। शुक्रवार को एसएसपी ऑफिस पहुंची पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ शिकायत की है।

टीपी नगर की रहने वाली महिला का कहना है कि उसकी तबीयत अक्सर खराब रहती थी। महिला का आरोप है कि एक दिन उसके मामा ने महिला पर भूत-प्रेत का साया बताकर उसके इलाज का दावा किया। जिसके बाद महिला की मां ने उसे मामा के साथ भेज दिया। महिला का मामा उसे अपने साथ दौराला क्षेत्र स्थित एक तीरथ में ले गया। आरोप है कि नौ महीने तक मंदिर में रखकर मामा महिला के साथ छेड़छाड़ करता रहा। विरोध करने पर उसे धमकी देता था।

पीड़िता का कहना है कि किसी तरह आरोपी के चंगुल से मुक्त होकर नौ महीने बाद वह अपनी मां के घर पहुंची और पूरी बात बताई। लेकिन मां ने भी मामा के खिलाफ कुछ सुनने से इनकार कर दिया। जिसके बाद पीड़िता एसएसपी ऑफिस पहुंची और अधिकारियों से आरोपी की शिकायत की है। अधिकारियों ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram