आज पैतृक गांव आंखमऊ पहुंचेगा शरद यादव का शव, अंतिम संस्कार में शामिल हाेगीं ये हस्तियां
पूर्व केंद्रीय मंत्री और JDU (जनता दल) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव का शनिवार दोपहर 1.30 बजे मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम में उनके पैतृक गांव आंखमऊ में अंतिम संस्कार किया जाएगा।
उनकी पार्थिव देह दिल्ली से चार्टर्ड फ्लाइट में भोपाल लाई जाएगी। फ्लाइट सुबह 11 बजे राजा भोज एयरपोर्ट पहुंचेगी। यहीं स्टेट हैंगर पर CM शिवराज सिंह चौहान श्रद्धांजलि देंगे | CM ने ट्वीट कर भी खुद इसकी जानकारी दी। इसके बाद सड़क मार्ग से उनकी पार्थिव देह को पैतृक गांव ले जाया जाएगा। शरद का गुरुवार को 75 साल की उम्र में दिल्ली के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया था।
तीन राज्यों में राजनीति की, गांव से विशेष लगाव रहा
शरद यादव MP के नर्मदापुरम के माखननगर ब्लॉक के छोटे से गांव आंखमऊ में जन्मे। जबलपुर से राजनीति शुरू की और उत्तर प्रदेश और बिहार में भी काम किया। लेकिन, उनका अपने पैतृक गांव से लगाव उतना ही था । उन्हें जब भी मौका मिलता था वो अपने गांव आते रहते थे। वे यहां किसी सामान्य व्यक्ति की तरह आकर लोगों से मिलते थे।
उनके दोस्त कहते हैं कि वे बचपन से ही साहसी और निडर थे। 12 साल की उम्र में उन्होंने गांव के कुएं में कूदकर महिला की जान बचाई थी। उनकी याददाश्त के इतनी पक्की थी कि बचपन के मित्रों को कभी नहीं भूले थे। ऐसी ही शरद यादव के बचपन से जुड़े अनसुनी कहानियां हमने उनके बचपन के मित्र, बड़े भाई से सुनी।
शरद यादव के बचपन के मित्र सराफा व्यापारी रमेश चंद सोनी निवासी माखननगर ( आंखमऊ) ने बताया कि शरद की याददाश्त बेजोड़ थी। वे कभी किसी को भूलते नहीं थे। करीब 20 साल पुरानी बात है, जब शरद बिहार से गांव आए थे। मैं और वो माखननगर में एक दुकान पर बैठे थे। मोहनलाल हलवाई शख्स हमारे सामने खड़े थे। मैंने शरद से पूछा कि इसे तुम जानते हो, तो शरद कहा था कि मैं तो जानता हूं, ये मोहनलाल है, लेकिन यह मुझे नहीं पहचानता। फिर हमने मोहनलाल से कहा था कि इन्हें जानते हो । उन्होंने कहा नहीं।
बचपन से साहसी थी शरद यादव रमेश चंद ने बताया कि 6वीं - 7वीं क्लास की बात है । जब हम करीब 11-12 साल के थे। तब गांव में कसेरा मोहल्ला में अस्पताल के पास स्थित एक कुआं था। उसमें एक महिला गिर गई थी । शरद ने बिना कुछ-समझे सीधे छलांग लगा दी थी।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

















































Write a Review