Bank Holiday: सितंबर महीने में कुल 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, इन दिनों में निपटा लें अपना कार्य
अगस्त महीने में कई त्यौहार हुए जिसके कारण बैंक और सरकारी विभागों कई दिनों के अवकाश रहे। अब अगस्त बितने वाला है और नया सितंबर माह शुरू होने को है। यदि आपका सितंबर में बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है या जिस कार्य को अगस्त में छुट्टियों के कारण आप नही कर सकें तो आपको इस सितम्बर के महीने में पड़ने वाली बैंक छुट्टियों के बारे में पता होना चाहिए। सितंबर में अलग-अलग जगहों पर रविवार सहित कुल 13 दिन बैंक बंद रहेंगे। तो आइए हम आपको सितंबर की बैंक हॉलिडे लिस्ट बता रहे हैं।
तारीख | बंद रहने का कारण | कहां बंद रहेंगे |
1 | गणेश चतुर्थी (दूसरा दिन) | पणजी में बैंक बंद |
4 | रविवार | सभी जगह |
6 | कर्मा पूजा | रांची |
7 | पहला ओणम | कोच्चि और तिरुवनंतपुरम |
8 | थिरूओणम | कोच्चि और तिरुवनंतपुरम |
9 | इंद्रजात्रा | गंगटोक |
10 | दूसरा शनिवार | सभी जगह |
11 | रविवार | सभी जगह |
18 | रविवार | सभी जगह |
21 | श्री नरवण गुरु समाधि दिवस | कोच्चि और तिरुवनंतपुरम |
24 | चौथा शनिवार | सभी जगह |
25 | रविवार | सभी जगह |
25 | नवरात्रि स्थापना/लैनिंगथोऊ सनमाही का मेरा चाओरेन हाउबा | इंफाल और जयपुर |
इसके अलावा विभिन्न राज्यों में विभिन्न कारणों से बैंक बंद रहेंगे। आरबीआई (RBI) सूची देखने के लिए यहां क्लिक करें ...
आरबीआई (RBI) सूची देखने के लिए यहां क्लिक करें
गंगटोक में 9 से 11 सितंबर तक बैंक बंद रहे
गंगटोक में 9 से 11 सितंबर तक यानी लगातार 3 दिन बैंक बंद रहेंगे। इंद्रजात्रा के कारण 9 तारीख, दूसरे शनिवार को 10 और इंद्रजात्रा के कारण 11 तारीख को बैंक में कोई कार्य नही होगा। ऐसे में यहां लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है इसलिए पहले ही या बाद में अपने कार्य को निपटा लें।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईडी bhartiyavaninews@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है
Write a Review