CM योगी को मिली बम से उड़ाने की धमकी, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

CM योगी को मिली बम से उड़ाने की धमकी, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी मिली। धमकी देने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि गत दो अगस्त को शाहिद नाम के एक व्यक्ति के नाम से पंजीकृत एक नंबर से डायल 112 सेवा के व्हाट्सएप नंबर पर एक संदेश भेजा गया था, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को तीन दिन के अंदर बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी।

सूत्रों ने बताया कि इस मामले में मुख्यालय केंद्र कमांडर सुभाष कुमार की तहरीर पर सुशांत गोल्फ सिटी थाने में सोमवार को मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार करने के लिए कई टीमें गठित की हैं। इसके अलावा साइबर प्रकोष्ठ और सर्विलांस की टीमें भी उनकी मदद कर रही हैं।

पुलिस की कई टीमें नंबर की तलाश में जुटी हुई है और जल्द ही लोकेशन ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का दावा है कि जल्द से जल्द धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने बताया इससे पहले भी सीएम योगी जान से मरने की धमकी दी गई थी। अब सुरक्षा काफी ज्यादा बढ़ा दी गई है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram