SBI Rate Hike: एसबीआई ने दिया ग्राहकों को झटका! लोन हुआ महंगा
- आज से बढ़ी ब्याज दरें, बढ़ेगा ईएमआई का बोझ
नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने लाखों कस्टमर्स को आज सोमवार (15 जुलाई) की सुबह तगड़ा झटका दिया है। एसबीआई ने अपने मार्जिन कॉस्ट ऑफ फंड्स (एमसीएलआर) आधारित कर्ज की दरों में 10 बेसिस प्वाइंट यानी 0.10 फीसदी तक का इजाफा कर दिया है। एमसीएलआर वह दर होती है जिससे कम ब्याज पर बैंक कस्टमर को लोन नहीं दे सकता।
यह बढ़ोतरी सलेक्टेड टेन्योर की एमसीएलआर पर लागू है। बैंक की ओर से लेंडिंग रेट्स में इजाफा करने के बाद होम लोन, आटो लोन समेत अन्य दूसरे रिटेल लोन की ईएमआई बढ़ जाएगी। बढ़ी हुईं ब्याज दरें आज से ही लागू हो गई हैं। ऐसे में एसबीआई के ग्राहकों को अब लोन पर ज्यादा ब्याज भरना पड़ेगा।
ग्राहकों की संख्या के लिहाज से एसबीआई अभी भी अन्य सभी बैंकों से काफी आगे है। एसबीआई देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक है। एसबीआई की ओर से (एमसीएलआर) में बढ़ोतरी करने से उसके विभिन्न लोन प्रोडक्ट महंगे हो सकते हैं। उसके चलते लाखों ग्राहकों के ऊपर ब्याज का बोझ बढ़ सकता है।
इन दरों में हुई बढ़ोतरी
–तीन महीने के लोन टेन्योर पर एमसीएलआर को 10 बीपीएस बढ़ाकर 8.4 फीसदी किया गया।
–एक महीने के लोन टेन्योर पर एमसीएलआर को 5 बीपीएस बढ़ाकर 8.35 फीसदी किया गया।
–दो साल के लोन टेन्योर पर एमसीएलआर को 10 बीपीएस बढ़ाकर 8.95 फीसदी किया गया।
–छह महीने के लोन टेन्योर पर एमसीएलआर को 10 बीपीएस बढ़ाकर 8.75 फीसदी किया गया।
–एक साल के लोन टेन्योर पर एमसीएलआर को 10 बीपीएस बढ़ाकर 8.85 फीसदी किया गया।
–तीन साल के लोन टेन्योर पर एमसीएलआर को 5 बीपीएस बढ़ाकर 9 फीसदी किया गया।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review