मेरठ RTO से जारी हुआ पहला अंतरराष्ट्रीय ड्राइविंग परमिट बुकलेट फॉर्म में

मेरठ RTO से जारी हुआ पहला अंतरराष्ट्रीय ड्राइविंग परमिट बुकलेट फॉर्म में

मेरठ में जारी हुआ पहला अंतरराष्ट्रीय ड्राइविंग परमिट बुकलेट फॉर्म में, परिवहन विभाग की नई व्यवस्था लागू

मेरठ। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशों के अनुसार अब अंतरराष्ट्रीय ड्राइविंग परमिट (IDP) को बुकलेट फॉर्मेट में जारी किया जाएगा। इसी क्रम में संभागीय परिवहन कार्यालय (RTO) मेरठ से गुरुवार 12 मार्च 2026 को पहला अंतरराष्ट्रीय ड्राइविंग परमिट बुकलेट के रूप में जारी किया गया।

संभागीय परिवहन कार्यालय मेरठ द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार जागृति विहार, मेरठ निवासी हिमांशु को यह पहला अंतरराष्ट्रीय ड्राइविंग परमिट बुकलेट के रूप में प्रदान किया गया। यह परमिट संभागीय परिवहन अधिकारी मेरठ अनीता सिंह द्वारा जारी किया गया।

पहले ऑनलाइन प्रिंट के रूप में मिलता था परमिट

परिवहन विभाग के अनुसार पहले अंतरराष्ट्रीय ड्राइविंग परमिट ऑनलाइन आवेदन के बाद सामान्य पेपर प्रिंट के रूप में जारी किया जाता था। अब सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के नए दिशा-निर्देशों के तहत इसे बुकलेट फॉर्मेट में जारी करने की व्यवस्था लागू कर दी गई है।

अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप होगी नई बुकलेट

नई बुकलेट फॉर्मेट में जारी किया जाने वाला अंतरराष्ट्रीय ड्राइविंग परमिट अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप होगा, जिससे विदेशों में वाहन चलाने के लिए भारतीय नागरिकों को अधिक सुविधा मिलेगी।

परिवहन विभाग का कहना है कि अब से मेरठ संभाग में अंतरराष्ट्रीय ड्राइविंग परमिट बुकलेट के रूप में ही जारी किए जाएंगे।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram