आज का इतिहास 16 दिसंबर
16 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
- जापान के माउंट फुजी पर्वत में 1707 में अंतिम बार ज्वालामुखी विस्फोट हुआ।ग्रे
- ग्रेट नॉर्थ हाॅलैंड नहर 1824 में खोली गयी।
- ब्रिटिश संसद की अधिकार घोषणा को राजा विलियम तथा रानी मेरी ने 1889 में स्वीकार कर शासन में जनता के अधिकार को मान्यता दी।
- चीन में 1920 में आए भूकंप के कारण से 1 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो गई. यह भूकंप चीन के कान्सू प्रांत में आया था।
- आस्ट्रेलिया के महान् बल्लेबाज सर डान ब्रैडमैन ने 1927 में न्यूसाउथ वेल्स और दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच से अपने प्रथम श्रेणी क्रिकेट की शुरुआत की।
- कलकत्ता (अब कोलकाता) विद्युत आपूर्ति निगम ने 1929 में हुगली नदी के भीतर नहर की खुदाई आरंभ की।
- जर्मन रसायनशास्त्री ओटो हान ने 1938 में यूरेनियम के नाभिकीय विखंडन की खोज की।
- जापान के दो बार प्रधानमंत्री फूमिमारो कनोए ने 1945 में युद्ध अपराधों का सामना करने की बजाए आत्महत्या कर लिया।
- हैदराबाद में सालार जंग संग्रहालय की 1951 में स्थापना की गयी।
- कोलंबिया की राजधानी बोगोटा में 1958 में एक गोदाम में लगी भीषण आग में 82 लोगों की मौत
- अमेरिका के न्यूयार्क शहर में 1960 में हुए दो विमानों की टक्कर के कारण 136 लोग मारे गए।
- 1971 में संघर्ष विराम के बाद बांग्लादेश पाकिस्तान से पृथक होकर अलग देश बना
- तमिलनाडु के कलपक्कम में 1985 में पहले फास्ट ब्रीडर टेस्ट रिएक्टर (एफबीटीआर) की स्थापना।
- नई दिल्ली में 1993 में ‘सभी के लिए शिक्षा’ सम्मेलन प्रारम्भ।
- नेपाल में अंतरिक्ष संविधान को 2006 में अंतिम रूप दिया गया। इसके तहत राजा ज्ञानेन्द्र को देश के प्रमुख के पद से हटा दिया गया।
- केन्द्रीय विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के वेतन पुनरीक्षण को 2008 में गठित चड्ढा समिति की संस्तुतियों को केन्द्र सरकार ने मंज़ूर किया।
16 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति
- भारत के सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाजों में से एक हवा सिंह का जन्म 1937 में हुआ।
16 दिसंबर को हुए निधन
- पुर्तग़ाली गवर्नर अल्फांसो डे अल्बुकेरक का निधन 1515 में हुआ।
- परमवीर चक्र सम्मानित सैनिक सेकेंड लेफ़्टिनेंट अरुण खेत्रपाल का निधन 1971 में हुआ।
- प्रसिद्ध महिला क़व्वाल शकीला बानो का निधन 2002 में हुआ।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review