महंत नरेंद्र गिरी की मौत मे पुलिस के हाथ लगा अहम सबूत

महंत नरेंद्र गिरी की मौत मे पुलिस के हाथ लगा अहम सबूत

महंत नरेंद्र गिरी की मौत की गुत्थी अब हत्या ओर आत्महत्या के बीच उलझ गई है। पुलिस के हाथ एक विडिओ भी अहम सुराग के रूप मे लगी है माना जा रहा है की एक सीडी के द्वारा महंत नरेंद्र गिरी को ब्लैक मेल किया जा रहा था

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की मौत के मामले में अब एक और नया खुलासा हुआ है बताया जा रहा है कि महंत नरेंद्र गिरि की एक वीडियो बनाई गई थी जिसके आधार पर उन्हें ब्लैकमेल किया जा रहा था पुलिस ने वह सीडी भी बरामद कर ली है

गौरतलब है कि अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरी की प्रयागराज के अल्लापुर स्थित बाघमबारी गद्दी मठ में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी पुलिस के अनुसार महंत नरेंद्र गिरि अपने कक्ष में फांसी पर लटके हुए मिले थे शव के पास से ही एक 8 पन्नों का सुसाइड नोट भी मिला था

8 पन्नों के सुसाइड नोट मे यह लिखा था

सुसाइड नोट में लिखा था कि वह आश्रम के कुछ साथियों से काफी दुखी थे पुलिस के मुताबिक नरेंद्र गिरी ने लिखा है कि वह जिस दिन से आश्रम आए हैं हमेशा आश्रम को आगे ले जाने का काम किया है सुसाइड नोट में नरेंद्र गिरी ने यह भी उल्लेख किया जिन्होंने आश्रम का कोई पैसा इधर-उधर नहीं किया है सुसाइड नोट के मुताबिक महंत नरेंद्र गिरी ने लिखा है कि मैं सम्मान के लिए जीता था उस सम्मान के लिए ही आत्महत्या कर रहा हूं पुलिस का कहना है कि अभी सुसाइड नोट की जांच होनी बाकी है जांच के बाद ही सुसाइड नोट के बारे में ज्यादा जानकारी दी जा सकती है

सुसाइड नोट के आधार पर अभी तक तीन गिरफ्तार

इस सुसाइड नोट में महंत नरेंद्र गिरि के शिष्य आनंद गिरि पर कई आरोप लगाए गए थे जिसके आधार पर प्रयागराज पुलिस ने उत्तराखंड के हरिद्वार से महंत आनंद गिरी को गिरफ्तार कर लिया है इस पूरे मामले मे अभी तक महंत आनंद गिरी साहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है इनका उल्लेख सुसाइड नोट मे भी किया गया था

पिछले दिनों महंत नरेंद्र गिरी व उनके शिष्य आनंद गिरी के बीच हुआ था विवाद

बताया जा रहा है कि पिछले दिनों महंत नरेंद्र गिरी का उनके शिष्य है योग गुरु आनंद गिरि के साथ काफी विवाद हुआ था जिसके बाद आनंद गिरी को अखाड़ा परिषद से निष्कासित कर दिया गया था उस वक्त दोनों ने एक दूसरे पर काफी गंभीर आरोप भी लगाए थे

शिष्य आनंद गिरी ने प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति को पत्र भेजकर लगाए थे यह आरोप

आनंद गिरि ने राष्ट्रपति प्रधानमंत्री और गृहमंत्री को एक पत्र भेजकर आरोप लगाए थे की मठ की जमीनों को गैरकानूनी तरीके से बेचा जा रहा है आनंद गिरि ने मटकी संपत्तियों और उनसे हो रही आमदनी की भी जांच की मांग की थी इस पूरे मामले में देश के साधु-संतों ने महंत नरेंद्र गिरि का ही समर्थन किया था जिसके बाद खुद को अकेला पड़ता देख आनंद गिरि ने महंत नरेंद्र गिरि से माफी मांग ली थी

महंत नरेंद्र गिरी के मठ पर था इन हस्तियों का आना जाना


महंत नरेंद्र गिरि के बागांबरी मठ पर बड़ी-बड़ी हस्तियों का आना जाना था 1 दिन पूर्व ही उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मठ पर महंत नरेंद्र गिरि से मिल कर आए थे

महंत नरेंद्र गिरी के निधन पर पीएम मोदी सहित सभी राजनैतिक पार्टियों ने जताया शोक


महंत नरेंद्र गिरि के निधन का समाचार मिलते ही पीएम मोदी सीएम योगी सहित सभी राजनीतिक पार्टियों ने शोक व्यक्त किया है प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर कहा "मुझे विश्वास नहीं हो रहा है की पूज्य महंत नरेंद्र गिरि जी महाराज ने खुदकुशी की होगी मैं स्तब्ध हूं निशब्द हूं आहत हूं मैं बचपन से उन्हे जानता था वह साहस की प्रतिमूर्ति थे"समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने भी महंत नरेंद्र गिरि के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram