गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के लिए पंजीकरण शुरू, इन चार तरीके से कराएं पंजीकरण…

गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के लिए पंजीकरण शुरू, इन चार तरीके से कराएं पंजीकरण…

उत्तराखंड में जहां चारधाम यात्रा के लिए तैयारियां तेज हो चुकी है। बद्रीनाथ, केदारनाथ के लिए लाखों भक्तों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। वहीं अब पर्यटन विभाग ने गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के लिए पंजीकरण शुरू कर दिया है। भक्त घर बैठे चार तरीके से अपना पंजीकरण करा सकते है।

आइए जानें कैसे…

मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड में अक्षय तृतीया के दिन गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलेंगे। धाम के दर्शन के लिए इस बार रजिस्ट्रेशन अनिवार्य किए गए है। ऐसे में अगर आप धाम के दर्शन करना चाहते है तो आपको इसके लिए रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके लिए पंजीकरण के लिए चार तरह से पंजीकरण की सुविधा दी है। इसमें वेबसाइट, मोबाइल एप, व्हाट्सएप और हेल्पलाइन पर कॉल के माध्यम से श्रद्धालु पंजीकरण कर सकते हैं।

चार तरीके से कराएं पंजीकरण
वेबसाइट

registrationandtouristcare.uk.gov.in

वॉट्सएप : 8394833833 नंबर पर ””yatra”” लिखकर भेजें

ऐप : touristcareuttarakhand

टोल फ्री नंबर : 01351364 (अन्य राज्यों के लिए)

इस दिन से शुरू होगी यात्रा

गौरतलब है कि चारधाम यात्रा 22 अप्रैल से शुरू हो रही है। 21 फरवरी से बदरीनाथ और केदारनाथ धाम के लिए पंजीकरण शुरू किया था। अब तक यात्रा के लिए 4.17 लाख से अधिक श्रद्धालु पंजीकरण कर चुके हैं। 25 अप्रैल को केदारनाथ और 27 अप्रैल को बदरीनाथ धाम के कपाट खुलेंगे।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram