उत्तराखंड में 7 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, नदी-नालों के पास नहीं जाए, रहे सतर्क

उत्तराखंड में 7 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, नदी-नालों के पास नहीं जाए, रहे सतर्क

देहरादून: उत्तराखंड मौसम विभाग ने आगामी 7 अगस्त तक राज्य में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है जिसमें राज्य के कई जनपदों में भारी से बहुत भारी बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के मुताबिक राज्य के कुमाऊं और गढ़वाल मंडलों में 4 अगस्त को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई है, जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी है।

5 अगस्त को उत्तराखंड राज्य के नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर, पौड़ी तथा देहरादून जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है। इन जनपदों में येलो अलर्ट रहेगा। 6 अगस्त को उत्तराखंड राज्य के कुमाऊं तथा उस से सटे हुए गढ़वाल मंडल के जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है। 7 अगस्त को उत्तराखंड राज्य के बागेश्वर तथा चमोली जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने सतर्क रहने की सलाह देते हुए बताया कि बारिश के चलते पर्वतीय जिलों में मध्यम भूस्खलन की संभावना है। कहीं कहीं नालों व नदियों के जल स्तर में वृद्धि, निचले इलाकों में जल भराव से दिक्कतें हो सकती है। नदी नालों के समीप रहने वाले लोगों को विशेष एहतियात की जरुरत है। बारिश के दौरान यात्रा न करने की सलाह दी गई है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram