Accident : मुरादाबाद में हादसा, तीन बेटे और पिता समेत पांच की मौत
- रोडवेज बस ने कार को मारी टक्कर, हज कर लौट रहे थे घर
मुरादाबाद। दिल्ली-लखनऊ राजमार्ग स्थित मूंढापांडे में बृहस्पतिवार की सुबह रोडवेज बस ने हज करके लौट रहे लोगों की कार को रौंद दिया। इसमें एक परिवार के पिता और तीन पुत्रों समेत कार चालक की मौत हो गई।
मृतकों में हाजी अशरफ (65) उनके तीन बेट नक्शे अली (42), आरिफ अली (24) और इंतेखाब अली (20) तथा कार चालक अहसान (32) शामिल हैं। हादसे में हज्जन जैतून और उनका बेटा आसिफ अली घायल हुए हैं। यह सभी स्वार कोतवाली के मुकरमपुर गांव के हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक रामपुर जिले के स्वार कोतवाली क्षेत्र के मुकरमपुर गांव निवासी अशरफ अली और उनकी पत्नी जैतून हज करने के लिए सऊदी अरब गए थे। हज के बाद दंपती बुधवार की शाम दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरे थे।
उन्हें दिल्ली से रिसीव कर घर लाने के लिए बुधवार को तीन बेटे नक्शे अली, आरिफ अली, आसिफ अली और इंतेखाब अली एयरपोर्ट पहुंचे। कार गांव के ही अहसान की थी और वह ही चला रहे थे। सभी करीब देर रात गांव मुकरमपुर के लिए रवाना हुए।
बताते हैं कि बृहस्पतिवार की सुबह करीब छह बजे कार मूंढापांडे पहुंची ही थी कि सामने से आ रही रोडवेज बस चालक ने उसमें टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इससे उसमें सवार अशरफ, उनके बेटे नक्शे अली व आरिफ तथा चालक अहसान की मौके पर ही मौत हो गई। तीसरे बेटे इंतेखाब ने अस्पताल में दम तोड़ा।
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। दुर्घटना में घायल हाजी अशरफ की पत्नी और बेटे आसिफ का मुरादाबाद के अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे की सूचना मिलने पर गांव मुकरमपुर में मातम पसरा हुआ है।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review