भाकियू कार्यकर्ता की बाइक का चालान बना बड़ा मुद्दा, भाकियू ने थाने के अंदर दिया धरना , जमकर हंगामा

भाकियू कार्यकर्ता की बाइक का चालान बना बड़ा मुद्दा, भाकियू ने थाने के अंदर दिया धरना , जमकर हंगामा

 बाइक सीज करने को लेकर गंगानगर थाना कब्जाने के मामले में भाकियू नेताओं पर दर्ज हुए मुकदमे को लेकर ब्रहस्पतिवार को जमकर हंगामा हुआ। सैकड़ों किसानों ने ट्रैक्टर ट्राली लेकर गंगानगर थाने पर चढ़ाई कर दी। इस दौरान उनकी अधिकारियों से तीखी नोंक-झोंक हुई। देर रात तक हंगामा जारी था।

BKU नेता के भतीजे की बाइक सीज करने से शुरू हुआ था मामला

बताते चलें कि भाकियू पदाधिकारी के भतीजे विपुल की बाइक सीज करने को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं ने बुधवार की रात गंगानगर थाने पर कब्जा कर लिया था। इसके बाद पुलिस ने बाइक को बिना जुर्माना वसूले रिलीज कर दिया था।

थाना पर हंगामे करने वालो पर मुकदना दर्ज होने से बढ़ा मामला

इस मामले में सख्ती दिखाते हुए एसएसपी के आदेश पर गंगानगर थाने में भाकियू के चार नेताओं को नामजद करते हुए 35 अज्ञात के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसकी जानकारी मिलने पर ब्रहस्पतिवार को दर्जनों ट्रैक्टर ट्रॉलियो में भरकर सैकड़ों किसानों ने शाम को गंगानगर थाने पर चढ़ाई कर दी। किसान थाने के बाहर दरी बिछाकर धरना देकर बैठ गए और अपनी गिरफ्तारी देने की बात पर अड़ गए।

पुलिस और किसानों के बीच हुई नोकझोंक 

मौके पर पहुंचे एसपी देहात कमलेश बहादुर की भी किसानों से तीखी नोंक-झोंक हुई। किसानों का कहना था कि जब बुधवार को मामला समाप्त हो गया था तो उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज क्यों किया गया? देर रात तक थाने पर किसानों का हंगामा जारी था।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram