Ramoji Rao Died: रामोजी फिल्म सिटी के संस्थापक रामोजी राव का निधन

Ramoji Rao Died: रामोजी फिल्म सिटी के संस्थापक रामोजी राव का निधन

- पीएम मोदी ने जताया शोक, राजकीय सम्‍मान के साथ होगा अंत‍िम संस्‍कार

हैदराबाद।  ईनाडु और रामोजी फिल्म सिटी के संस्थापक रामोजी राव का आज सुबह हैदराबाद तेलंगाना में 87 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।

हैदराबाद के स्टार अस्पताल में इलाज के दौरान रामोजी राव की सुबह 3:45 बजे मृत्‍यु हुई। कुछ दिन पहले ही वे स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं के कारण अस्‍पताल में भर्ती हुए थे।

रामोजी राव रामोजी ग्रुप के चेयरमैन थे। उन्होंने सबसे अध‍िक प्रसारित होने वाले तेलुगु भाषा के दैनिक समाचार पत्रों में से एक ईनाडु न्‍यूज पेपर का नेतृत्व किया। 2016 में पत्रकारिता, साहित्य और शिक्षा में योगदान के लिए रामोजी को देश के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। उन्होंने लगभग 50 फिल्में और टेलीफि‍ल्में बनाईं। उन्‍होंने राष्ट्रीय पुरस्कार और दो फिल्मफेयर पुरस्कार भी जीते थे। रामोजी फिल्म सिटी हैदराबाद में कई सौ एकड़ में फैली हुई है, जहां अबतक हजारों फिल्‍मों की शूटिंग हो चुकी है।

तेलंगाना सरकार ने रामोजी राव का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ करने का फैसला किया है। सीडब्ल्यूसी की बैठक में भाग लेने के लिए नई दिल्ली में मौजूद मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने राज्य के मुख्य सचिव को निर्देश दिया है। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव के माध्यम से रंगारेड्डी कलेक्टर और साइबराबाद कमिश्नर को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार के आयोजन की व्यवस्था की निगरानी करने के आदेश जारी किए हैं।

पीएम मोदी ने जताया शोक

रामोजी राव के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने शोक जताया है। उन्‍होंने एक्‍स पोस्‍ट में लिखा, ''श्री रामोजी राव गारू का निधन अत्यंत दुखद है। वे एक दूरदर्शी व्यक्ति थे जिन्होंने भारतीय मीडिया में क्रांति ला दी। उनके समृद्ध योगदान ने पत्रकारिता और फिल्म जगत पर अमिट छाप छोड़ी है। अपने उल्लेखनीय प्रयासों के माध्यम से उन्होंने मीडिया और मनोरंजन जगत में नवाचार और उत्कृष्टता के नए मानक स्थापित किए। तेलंगाना भाजपा प्रमुख और पार्टी सांसद जी किशन रेड्डी ने रामोजी राव के निधन पर शोक व्यक्त किया है। 

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram