डिजिटल अरेस्ट के नाम पर रिटायर्ड शिक्षक से 20 लाख की साइबर ठगी
डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर रिटायर्ड शिक्षक से 20 लाख की ठगी, मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसाने की दी धमकी
आगरा। आगरा जिले से साइबर ठगी का एक गंभीर मामला सामने आया है। साइबर अपराधियों ने खुद को जांच एजेंसी का अधिकारी बताकर एक रिटायर्ड शिक्षक को डिजिटल अरेस्ट के डर में डाल दिया और उनकी जिंदगी भर की कमाई के 20 लाख रुपये हड़प लिए। पीड़ित को मनी लॉन्ड्रिंग केस में जेल भेजने की धमकी देकर लगातार वीडियो कॉल के जरिए मानसिक दबाव बनाया गया।
यह मामला थाना सैया क्षेत्र के बिरहरू गांव का है। यहां रहने वाले रिटायर्ड शिक्षक हरिश्चंद्र अग्रवाल को कुछ दिन पहले एक वीडियो कॉल आई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को अधिकारी बताते हुए कहा कि उनके आधार कार्ड से जुड़ा एक बैंक खाता मनी लॉन्ड्रिंग में इस्तेमाल हुआ है। आरोपी ने दावा किया कि उस खाते से करीब 6 करोड़ 80 लाख रुपये का लेनदेन हुआ है और इस मामले में जांच चल रही है।
आरोपी ने पीड़ित से कहा कि यह जांच बेहद गोपनीय है और अगर उन्होंने किसी को भी इसकी जानकारी दी तो उनके परिवार के लोग भी कानूनी मुसीबत में फंस सकते हैं। इतना ही नहीं, उन्हें जेल भेजने की बात कहकर डराया गया। इन धमकियों से रिटायर्ड शिक्षक बुरी तरह भयभीत हो गए।
आरोप है कि साइबर ठग कई दिनों तक रोजाना वीडियो कॉल कर पीड़ित पर दबाव बनाते रहे। डर और तनाव में आकर हरिश्चंद्र अग्रवाल ने 26 दिसंबर को 15 लाख रुपये और 30 दिसंबर को 5 लाख रुपये आरटीजीएस के जरिए आरोपियों के बताए खाते में ट्रांसफर कर दिए।
कुछ दिनों बाद जब पीड़ित के बेटे को इस पूरे मामले की जानकारी हुई तो उसने तत्काल थाना साइबर क्राइम में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। साइबर सेल अब बैंक खातों, कॉल डिटेल्स और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।
पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि कोई भी सरकारी एजेंसी वीडियो कॉल के जरिए डिजिटल अरेस्ट नहीं करती और न ही इस तरह पैसों की मांग की जाती है। किसी भी संदिग्ध कॉल या धमकी की स्थिति में तुरंत पुलिस या साइबर हेल्पलाइन से संपर्क करें।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review