सपा विधायक शहजिल इस्लाम के पेट्रोल पंप पर चला योगी सरकार का बुलडोजर

सपा विधायक शहजिल इस्लाम के पेट्रोल पंप पर चला योगी सरकार का बुलडोजर

बरेली: यूपी के बरेली में सीएम योगी एक्शन में हैं. इन दिनों यूपी में अतिक्रमण पर पीला पंजा चलाया जा रहा है. आज समाजवादी पार्टी के विधायक शहजिल इस्लाम के पेट्रोल पंप को प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया. पेट्रोल पंप कथित तौर पर अवैध तरीके से बिना नक्शा पास किए बनाए जाने का आरोप है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस मामले में अधिकारियों का कहना है कि यह पेट्रोल पंप बिना नक्शा पास किए बनाया गया था. इसके लिए पहले ही नोटिस जारी किया गया था लेकिन कोई जवाब नहीं मिला था और इसलिए ये कार्रवाई की गई है। बता दें कि बरेली की भोजीपुरा विधानसभा से सपा विधायक शहजिल इस्लाम अपने विवादित बयान की वजह से चर्चा में आए थे. शहजिल इस्लाम का सपा की ओर से सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. इस दौरान उन्होंने योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा.

शहजिल इस्लाम ने दिया था भड़काऊ भाषण

कार्यक्रम में सपा विधायक शहजिल इस्लाम ने भड़काऊ भाषण दिया था. उन्होंने कहा कि अब सीएम योगी की तानाशाही नहीं चलेगी. अगर वो कुछ बोलेंगे तो हम भी चुप नहीं रहेंगे. हमारी बंदूक से धुआं नहीं बल्कि गोली निलकेगी. मामले के तूल पकड़ने के बाद शहजिल इस्लाम के खिलाफ हिन्दू युवा वाहिनी ने प्रदर्शन किया था. हिन्दू युवा वाहिनी की मांग थी कि शहजिल इस्लाम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए. इसके बाद बारादरी थाने में शहजिल इस्लाम के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई थी.

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram