Lok Sabha Election: प्रभु श्रीराम को फिर टेंट में भेजना चाहते हैं शहजादेः पीएम मोदी

Lok Sabha Election: प्रभु श्रीराम को फिर टेंट में भेजना चाहते हैं शहजादेः पीएम मोदी


- बस्ती की रैली में पीएम ने बोला कांग्रेस पर हमला

बस्ती। बस्ती में आयोजित जनसभा में पीएम मोदी ने कहा कि दोनों शहजादे मिलकर अफवाह उड़ा रहे हैं कि यूपी की 79 सीट जीत जाएंगे। अब जाना दिन में सपने देखने का क्या मतलब होता है। 4 जून को ये जनता ही इन्हें नींद से जगा देगी। तब ये ईवीएम पर ठीकरा फोड़ेंगे।

पीएम ने कहा कि इंडी गठबंधन की पार्टियों ने तुष्टीकरण की हदें पार कर दीं। देश 500 वर्षों से राम मंदिर की प्रतिक्षा कर रहा था। लेकिन, ये इंडी वालों को राम मंदिर और प्रभु श्री राम से पेरशानी है। सपा के एक बड़े नेता कहते हैं, राम मंदिर बेकार है। सपा खुलेआम कहती है, राम मंदिर जाने वाले राम भक्त पाखंडी हैं। दूसरे एक इंडी नेता ने कहा था कि राम मंदिर अपवित्र है। इंडी गठबंधन वाले लोग सनातन धर्म के विनाश की बात करते हैं। कांग्रेस के सहजादे तो राम मंदिर का फैसला पलटना चाहते हैं। ये इंडी गठबंधन वाले मंदिर पर बाबरी ताला लगाने का सपना देख रहे हैं। फिर से रामलला को टेंट में भेजना चाह रहे हैं। आप सभी को अपने वोट से इन्हें करारी चोट करनी है।

उन्होंने कहा कि इस समय कांग्रेस और सपा को अचानक संविधान की याद आ गई। इसी कांग्रेस ने देश में आपातकाल लगाया था। संविधान खत्म करने की भरपूर कोशिश की थी। पार्टी खुद का संविधान नहीं मानती है।

पीएम मोदी ने कहा कि इंडिया गठबंधन निराशा के गर्त में डूबा है कि अब उनको यह भी याद नहीं रहता कि वे दो दिन पहले क्या बोले थे और आज क्या बोल रहे हैं। आप समझदार लोग हैं इसलिए अपनी शक्ति व्यर्थ नहीं जाने देंगे। आप सोचिए कि कांग्रेस को पड़ने वाला वोट किसी काम का नहीं है। निरर्थक है। आपका वोट बर्बाद हो जाए यह कोई मतदाता नहीं चाहेगा। इसलिए आपका वोट उसे पड़ना चाहिए, जिसकी सरकार आप बनने देना चाहते हैं।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram