राहुल ने लगाया आरोप, रोजगार देने का झूठा वादा कर PSU में की नौकरियां खत्म

राहुल ने लगाया आरोप, रोजगार देने का झूठा वादा कर PSU में की नौकरियां खत्म

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने लाखों युवाओं की उम्मीद कुचलने का आरोप केंद्र सरकार पर लगाया है। राहुल गांधी ने रविवार को दावा किया कि सरकार अपने कुछ पूंजीपति मित्रों के फायदे के लिए लाखों युवाओं की उम्मीदें कुचली है। उन्होनें सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि पीएसयू में दो लाख से अधिक नौकरियों को खत्म कर दिया गया है।

राहुल गांधी ने कहा कि पीएसयू भारत का गौरव और रोजगार के लिए हर युवा का सपना हुआ करता था, लेकिन आज सरकार PSU पर ध्यान नहीं दे रही है। उन्होनें कहा कि 2014 में देश के पीएसयू में 16.9 लाख थीं, जो अब कम होकर 2022 में मात्र 14.6 लाख रह गई हैं। इस पर राहुल ने सरकार से सवाल किया कि क्या एक प्रगतिशील देश में नौकरियां कम होती हैं?

वहीं राहुल गांधी ने कहा कि भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) में 1,81,127, दक्षिण पूर्वी कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) में 29,140, भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) में 28,063 , भारतीय इस्पात प्राधिकरण लिमिटेड (सेल) में 61,928, महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड (एमटीएनएल) में 34,997, , और ओएनजीसी (तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम लिमिटेड) में 21,120 नौकरियां कम हुई हैं।

राहुल ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि हर साल दो करोड़ रोजगार देने का झूठा वादा करने वालों ने नौकरियां बढ़ाने की जगह दो लाख से अधिक नौकरियां खत्म कर दी हैं। राहुल ने कहा कि उद्योगपतियों का ऋण माफ और पीएसयू से सरकारी नौकरियां साफ। ये कैसा अमृतकाल है? उन्होंने सवाल किया कि अगर यह वाकई में ‘अमृतकाल’ है तो नौकरियां इस तरह गायब क्यों हो रही हैं? उन्होंने कहा कि देश इस सरकार के शासन में रिकॉर्ड बेरोजगारी से जूझ रहा है, क्योंकि लाखों युवाओं की उम्मीदों को कुछ पूंजीपति मित्रों के फायदे के लिए कुचला जा रहा है।

राहुल गांधी ने कहा कि भारत के पीएसयू को अगर सरकार से सही वातावरण और समर्थन मिले, तो वे अर्थव्यवस्था और रोजगार दोनों को बढ़ाने में सक्षम हैं। पीएसयू देश और देशवासियों की संपत्ति हैं। उन्हें आगे बढ़ाना होगा, ताकि वे भारत की प्रगति के मार्ग को मजबूत कर सकें।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram