Adipurush के ट्रोल के बीच नरोत्तम मिश्रा का बयान, डायरेक्टर को लिखेंगे पत्र
बाहुबली फेम प्रभास की अपकमिंग फिल्म 'आदिपुरुष' (Adipurush) का टीजर रिलीज होने के बाद से ही इसके ट्रोल का सिलसिला शुरू हो गया है। यहां तक कि इस फिल्म को बैन तक करने की मांग भी उठ रही है। इसके ग्राफिक्स, किरदारों की कॉस्ट्यूम को लेकर सवाल उठाए जा रहे है। मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) ने भी फिल्म में रावण और हनुमान के लुक को लेकर सवाल उठा दिए हैं। उन्होंने फिल्म से विवादित दृश्यों को हटाने की चेतावनी भी दी है।
हनुमान को चमड़े के वस्त्रों मे दिखाया गया
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सवाल उठाते हुए कहा कि कुछ लोग हिंदू देवी देवताओं को लेकर विवादित फिल्म बना रहे हैं, ऐसे लोगों का अपना एजेंडा है। आगे उन्होंने कहा कि इन लोगों को सिर्फ हमारे ही भगवान दिखाई देते हैं, क्रिएटिविटी के नाम पर कुछ भी दिखाया जा रहा है। हनुमान जी को चमड़े के वस्त्र पहने हुए दिखाया गया है, भगवान के अंगवस्त्र ही बदल दिए गए हैं। ऐसे विवादित दृश्यों को फिल्म से हटाया जाना चाहिए।
डायरेक्टर को पत्र लिखेंगे नरोत्तम मिश्रा
नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि फिल्म के आपत्तिजनक दृश्यों को हटाने के लिए वो फिल्म के डायरेक्टर को पत्र लिखेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि अगर फिल्म में कुछ भी गलत दिखाया गया है तो उसके विरोध में आवाज उठाई जाएगी। बता दें कि आदिपुरुष फिल्म हिंदी समेत सभी दक्षिण भारतीय भाषाओं में अगले साल यानी 2023 में 12 जनवरी को रिलीज होगी। ओम राउत के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में भगवान श्रीराम के रोल में प्रभास, कृति सेनन को माता सीता के रूप में दिखाया गया है। वहीं फिल्म में सैफ अली खान ने रावण को रोल किया है।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review