OPPO का नया फोन OPPO A57e भारत में लांच, जाने कीमत के साथ फीचर्स भी
OPPO का लेटेस्ट स्मार्टफोन OPPO A57e को कंपनी ने लॉन्च कर दिया गया है। बता दें यह स्मार्टफोन OPPO A57s के जैसे ही है। इस स्मार्टफोन में खास बात यह है कि इसमें MediaTek Helio G35 SoC, 6.56 इंच की LCD डिस्प्ले, ड्यूल रियर कैमरा और बेहतरीन फीचर्स दिए गए है। आइए जानते हैं OPPO A57e की पूरी जानकारी….
OPPO A57e की कीमत और उपलब्धता
OPPO A57e के 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट वाले इस फोन की कीमत 13,999 रुपये है। बात करें कलर ऑप्शन की तो यह Green और Black कलर्स में यह फोन आया है। भारत में यह Flipkart पर बिकने के लिए उपलब्ध है।
Read More.September New Rules 2022 : 1 सितम्बर से बदल जाएंगे ये जरूरी नियम, जानें…
OPPO A57e के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स
OPPO A57e के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स OPPO A57s के जैसे ही है।
डिस्प्ले
इसमें 6.56 इंच की IPS LCD स्क्रीन दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन HD+ 1612 x 720 पिक्सल, 600 निट्स तक ब्राइटनेस और 269 PPI पिक्सल डेंसिटी है। यह डिस्प्ले 60Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है और Panda ग्लास से प्रोटेक्टिड है।
बात करें तो प्रोसेसर की तो इसमें A57e में MediaTek Helio G35 चिप दिया गया है।
स्टोरेज
यह फोन 4GB RAM और 64GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आया है। यही नहीं इसकी स्टोरेज को 1TB तक बढ़ा सकते हैं।
कैमरा
OPPO के इस स्मार्टफोन में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें पहला कैमरा 13 मेगापिक्सल का और मोनोक्रॉम कैमरा 2 मेगापिक्सल का दिया हुआ है। वीडियो कॉल और सेल्फी के लिए इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
बैटरी
इस स्मार्टफोन में 5,000mAh की दमदार बैटरी दी गई है जो कि 33W SuperVOOC चार्जिंग को सपोर्ट करता है।
ऑपरेटिंग सिस्टम और कनेक्टिविटी
यह फोन ऑपरेटिंग सिस्टम Android 12 OS पर बेस्ड ColorOS 12.1 पर काम करता है। वहीं कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ 5.2 दिया हुआ है।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review