मध्य प्रदेश में खरगोन से इंदौर जा रही बस गिरी, 22 यात्रियों की मौत, कई घायल

मध्य प्रदेश में खरगोन से इंदौर जा रही बस गिरी, 22 यात्रियों की मौत, कई घायल

मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में एक बड़ा हादसा हुआ है। बोराड़ नदी पर बने पुल से एक बस नीचे सूखी नदी में गिर गई। इस वजह से बड़ी संख्या में लोगों को चोट लगी है। जानकारी मिल रही है कि 22 लोग अस घटना में मर चुके हैं। यह हादसा खरगोन-ठीकरी मार्ग पर हुआ।

हादसे में ड्राइवर, कंडक्टर और क्लीनर की भी मौत होने की सूचना है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खरगोन में हुई बस दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया और मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं। 

बता दे कि हादसे की शिकार मां शारदा ट्रैवल्स की बस क्रमांक एमपी10-पी-7755 बताई जा रही है, जो खरगोन से इंदौर यात्रियों को ले जा रही थी। बस नदी पर बने पुल से गुजर रही थी, जब वह एकाएक नीचे गिर गई। बस में 35 से अधिक यात्री सवार थे। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों के साथ मिलकर पुलिस जवान घायलों की मदद करने में लगे हुए हैं। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने कहा कि रोजाना बसें ओवरलोड होकर तेज रफ्तार में गुजरती है। जिस कारण इस तरह के हादसे होते हैं।

वहीं मध्य प्रदेश की सरकार ने खरगोन में हुई बस दुर्घटना में मृतकों के परिवारजनों को चार लाख रुपये की सहायता राशि, गंभीर घायलों को 50 हजार रुपये, कम एवं साधारण घायलों को 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। साथ ही दुर्घटना में घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था राज्य सरकार द्वारा की जाएगी।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram