उत्तराखंड में अब सेना को मिलेगी स्थानीय किसानों से आपूर्ति, सीमांत गांव होंगे आत्मनिर्भर

उत्तराखंड में अब सेना को मिलेगी स्थानीय किसानों से आपूर्ति, सीमांत गांव होंगे आत्मनिर्भर

उत्तराखंड के चमोली जिले से शुरू हुई पहल के तहत अब भारतीय सेना को स्थानीय किसानों और पशुपालकों से भेड़, बकरी व पोल्ट्री उत्पादों की आपूर्ति होगी। यह कदम सीमांत गांवों की आजीविका और आत्मनिर्भरता को देगा बढ़ावा।

चमोली/जोशीमठ। उत्तराखंड के सीमावर्ती गांवों के किसानों और पशुपालकों के लिए एक नई सौगात सामने आई है। अब भारतीय सेना को अग्रिम चौकियों पर स्थानीय स्तर पर उत्पादित भेड़, बकरी एवं पोल्ट्री उत्पादों की आपूर्ति की जाएगी। इस ऐतिहासिक पहल की पहली खेप सोमवार को जनपद चमोली के जोशीमठ से रवाना की गई। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने हरी झंडी दिखाकर सप्लाई वाहनों को रवाना किया।

पहले चरण में यह आपूर्ति सेना की माणा और मलारी पोस्ट के लिए की गई है। इस खेप में पोल्ट्री उत्पाद स्थानीय पशुपालकों श्री गुलशन सिंह राणा और श्री सौरभ नेगी द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं। यह पहल पशुपालन विभाग और सेना के सहयोग से शुरू की गई है, जिसका उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रों के किसानों को उनके उत्पादों के लिए स्थायी और लाभकारी बाजार उपलब्ध कराना है।

मुख्य विकास अधिकारी डॉ. त्रिपाठी ने बताया कि इस पहल से स्थानीय पशुपालकों की आजीविका को मजबूती मिलेगी, उनके उत्पादों का उचित मूल्य और नियमित भुगतान सुनिश्चित होगा। साथ ही सीमांत क्षेत्रों से हो रहे पलायन को भी रोका जा सकेगा।

पूर्व में पशुपालन विभाग द्वारा ITBP के साथ एमओयू साइन किया गया था, जिसके तहत सीमांत गांवों को स्थानीय बाजार से जोड़ा गया। अब भारतीय सेना को भी स्थानीय पशुपालकों से सीधे आपूर्ति मिलने से युवाओं को रोजगार के अवसर स्थानीय स्तर पर ही मिल सकेंगे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस पहल को आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक मजबूत कदम बताते हुए कहा, "यह योजना वाइब्रेंट विलेज मिशन को नई दिशा देगी और सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को स्थायी आजीविका के अवसर प्रदान करेगी।"

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram