Bihar Political Crisis: नीतिश कुमार ने लिया मुख्यमंत्री पद की शपथ, तेजस्वी बने उपमुख्यमंत्री
बिहार की सियासत तो सबको मंनोरंजित करती है। और शायद सबके नजरों में वहां की राजनीति बनी रहती है। कल यानी मंगलावर को बिहार के सीएम नीतीश कुमार इस्तीफा देने के बाद आज यानी बुधवार को दुबारा शपथ लेने वाले हैं। लेकिन इस बार उनके तार किशोर प्रसाद के जगह आपको तेजस्वी यादव दिख सकते हैं। नीतीश कुमार आज 8वीं बार बिहार के सीएम पद की शपद लेंगे, बता दें वे 2000 में पहली बार सीएम बने थे। ये सरकार महागठबंधन के साथ सरकार बनाने जा रहे हैं। जिसमें राजद और कांग्रेस सहित 7 पार्टियां शामिल हैं।
मंगलवार को नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा
नीतीश कुमार ने मंगलवार को शाम चार बजे राज्यपाल से मिल अपना इस्तीफा सौंप दिया। इस इस्तीफे के बाद नीतीश कुमार ने सिर्फ इतना कहा कि सब लोगों की इच्छा से बीजेपी से अलग हो रहें हैं। इसमें उन्होंने बीजेपी से प्रोब्लम नहीं बताया कहां बहुत सारी परेशानियां हुई।
आज पांच मंत्रियों के साथ शपथ लेंगे नीतीश कुमार
नीतीश कुमार आज यानी 10 अगस्त को अपने जिंदगी में 8वीं बार बिहार के सीएम पद की शपद लेंने जा रहें। बता दें वे 2000 में पहली बार सीएम बने थे। वहीं तेजस्वी यादव डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे। और उनके साथ तीन से 5 मंत्री भी इनके साथ शपथ ले सकते हैं।
इनके इतने होंगे मंत्री
बिहार सरकार का महागठन का फॉर्मूला भी तय हो गया है। गृह मंत्रालय जो नीतीश का पसंदीदा मंत्रालय है समेत जदयू के पास वे सब मंत्रालय रहेंगे, जो पहले उनके पास थे। बीजेपी के पास जो मंत्रालय थे वहीं मंत्रालय फिर से आरजेडी और कांग्रेस के खाते में बट जाएंगे। वहीं जीतन राम मांझी के पास मंत्रालयों में कोई बदलाव नहीं होगा।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review